{"_id":"585e8b354f1c1ba107e3b723","slug":"tanzaanian-woman-robbed","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले लिफ्ट दी, फिर तंजानिया की युवती को लूट लिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पहले लिफ्ट दी, फिर तंजानिया की युवती को लूट लिया
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sun, 25 Dec 2016 02:03 AM IST
विज्ञापन
बाइक लूट
- फोटो : बाइक लूट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम से घूम कर लौट रही विदेशी पर्यटक मारलिया विल्सन को लिफ्ट देने के बहाने बैठाकर बाइक सवार बदमाशों ने लूट लिया। शनिवार तड़के एमवीएन नाका के पास हुई लूट की इस घटना की सूरजकुंड पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पूर्वी अफ्रीकी देश तंजानिया की रहने वाली मारिया विलसन की बहन जैना दिल्ली के एक कॉलेज की छात्रा हैं। जैना दिल्ली के छतरपुर में रहती हैं। मारलिया एक माह पहले बहन से मिलने आई थी। शुक्रवार शाम वह घूमने के लिए गुरुग्राम गई थी।
विज्ञापन
शनिवार तड़के लौट रही मारलिया को दो बाइक पर सवार तीन युवकों ने छतरपुर तक लिफ्ट देने की बात कह बैठा लिया। मारलिया के मुताबिक उन्हें रास्ता अनजान सा लगा तो बाइक सवारों से पूछा, बताया गया कि वह ग्रीन फील्ड में हैं। इस पर उन्होंने बाइक सवारों से उन्हें छतरपुर छोडने को कहा।
विज्ञापन
आरोप है कि बाइक सवारों ने उन्हें एमवीएन नाका के पास उन्हें उतार दिया और उनके पर्स में रखे पांच हजार रुपये, मोबाइल छीन लिए। विरोध किया तो जान से मारने की धमकी देते हुए तीनों फरार हो गए।
वह काफी देर तक सूरजकुंड रोड पर खड़ी रहीं। इस दौरान उधर से गुजर रहे युवक से उन्होंने मदद मांगी, युवक ने 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची ग्रीनफील्ड चौकी पुलिस ने मारलिया को सुरक्षा दी और उसकी बहन को सूचित किया।
एसएचओ सूरजकुंड इंस्पेक्टर पंकज कुमार ने बताया कि अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ अपहरण, झपटमारी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।