{"_id":"5a7899824f1c1bca798b7f31","slug":"surajkund-mela-sakshi-malik-s-photo-drawn-gents-toilet","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":" पुरुष टॉयलेट की दीवार पर साक्षी की ऐसी फोटो से पर्यटन विभाग हो रहा शर्मसार..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरुष टॉयलेट की दीवार पर साक्षी की ऐसी फोटो से पर्यटन विभाग हो रहा शर्मसार..
Wed, 07 Feb 2018 02:11 PM IST
मूर्ति दलाल/अमर उजाला, फरीदाबाद
मूर्ति दलाल/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 07 Feb 2018 02:11 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
surajkund mela
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सूरजकुंड का 32वां अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेला सुर्खियां जरूर बटोर रहा है, लेकिन हरियाणा की शान रेसलर साक्षी मलिक के एक फोटो की वजह से हरियाणा पर्यटन विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
2 of 6
surajkund mela
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल, गलती से साक्षी का फोटो पुरुष टॉयलेट की दीवार पर बना दिया गया। व्हाट्स ऐप पर यह फोटो वायरल हुआ तो पर्यटन विभाग ने आनन-फानन में टॉयलेट की दीवार पर सफेदी करा दी। हरियाणा की बेटी साक्षी ने 2016 में देश को महिला पहलवानी का पहला ओलंपिक जिताया था। उस साक्षी का फोटो सूरजकुंड में पुरुष शौचालय की दीवार पर बना दिया गया। हालांकि, साक्षी के फोटो के साथ ही दीवार पर ‘हरियाणा की शान साक्षी’ का स्लोगन भी लिखा था, मगर साक्षी के फोटो को इस प्रकार पुरुष टॉयलेट की दीवार पर देखकर उनके चाहने वालों को यह बात नागवार गुजरी।
पुरुष शौचालय पर लिखा, हरियाणा की शान साक्षी
3 of 6
surajkund mela
- फोटो : अमर उजाला
इसी को लेकर व्हाट्स ऐप पर एक मुहिम छिड़ गई। हरियाणा टूरिज्म के प्रबंध निदेशक समीर पाल सरो के पास तक यह व्हाट्स पहुंचा तो उन्होंने मेला अधिकारियों से जवाब मांग लिया। इसके बाद रातोंरात टॉयलेट की दीवार पर सफेद रंग कराकर साक्षी का फोटो हटा दिया गया। रियो दी जनेरियो में खेले गए 2016 के ओलंपिक में साक्षी मलिक ने पहला महिला कांस्य पदक अपने नाम किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
surajkund mela
- फोटो : अमर उजाला
साक्षी रोहतक के गांव महम में एक जाट परिवार से देश की पहली महिला पहलवान हैं। साक्षी के नाम पर गौरवान्वित हरियाणा के लोगों को सूरजकुंड में हुए इस वाक्या से खासा नाराजगी है। सूरजकुंड के मेले में इस बार 28 देशों के हस्त शिल्पकार और देश के 29 राज्यों से कलाकार, हस्तशिल्पकार मेले में भाग ले रहे हैं। कुल 1250 स्टाल के साथ सजे मेले में हरियाणवी रेसलर और देश की पहली ओलंपिक पदक विजेता महिला रेसलर साक्षी मलिक की पेंटिंग पुरुष शौचालय पर बनाई गई।
विज्ञापन
5 of 6
surajkund mela
- फोटो : अमर उजाला
फरीदाबाद से ही मेला घूमने आए रोहित का कहना है कि इस तरह की चूक बेहद अपमानजनक है। आज सोशल मीडिया का जमाना है। लोग सबसे पहले इस तरह की चीजों को वायरल करते हैं जिसका खामियाजा पूरा हरियाणा उठा रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।