{"_id":"1cb0802639c831aee74cd5b3c9b1c9a6","slug":"suicide-by-cop-trying-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृहकलह में सिपाही ने की सुसाइड की कोशिश ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गृहकलह में सिपाही ने की सुसाइड की कोशिश
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 10 Oct 2014 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिहानी गेट कोतवाली में तैनात सिपाही नईम ने अपने घर में फंदा लगाकर सुसाइड की कोशिश की। घटना का पता लगते ही भाई ने आसपास के लोगों की मदद से उसे फंदे से उतारा और सर्वोदय अस्पताल ले गया।
विज्ञापन
जहां से नईम को यशोदा अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस का मानना है कि पत्नी से किसी बात पर हुई कहासुनी के बाद ही उसने यह कदम उठाया है।
इंस्पेक्टर सिहानी गेट अशोक सिसोदिया ने बताया कि गुलावठी निवासी नईम इंद्रगढ़ी में पत्नी और भाई के साथ रहता है। ईद पर वह तीन दिन की छुट्टी लेकर गया था। बुधवार को ही वह ड्यूटी पर लौटा था।
विज्ञापन
नईम नाइट शिफ्ट में पीसी-25 पर तैनात था। सुबह 8 बजे वह घर गया था। पत्नी पास में ही कूड़ा फेंकने गई थी, इसी बीच उसने फंदा लगा लिया। भाई ने नईम को फंदे पर लटका देखा तो शोर मचा दिया।
विज्ञापन
इस पर आसपास के लोगों की मदद से तुरंत नईम को फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी है। नईम के बयान के बाद ही कारणों का पता चल सकेगा। आशंका है कि दंपति में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई होगी।