फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   sub inspector daughter became criminal to take revenge from her husband

डीयू से ग्रैजुएट बोलती है फर्राटेदार अंग्रेजी, इंस्पेक्टर की बेटी इसलिए बन गई बड़ी लुटेरी

Mon, 24 Oct 2016 04:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 24 Oct 2016 04:49 PM IST
विज्ञापन
sub inspector daughter became criminal to take revenge from her husband

पति को सबक सिखाने के लिए एक महिला को बदमाशों की जरूरत थी, लेकिन बदमाशों को सुपारी देने के लिए उसके पास रुपये नहीं थे। रुपये इकट्ठा करने के लिए वह अपराधी बन गई।

विज्ञापन


एक सहयोगी के साथ मिलकर वह दिल्ली विश्वविद्यालय इलाके से लोगों का मोबाइल लूटने लगी। महिला बिना नंबर प्लेट की होंडा ब्रिओ कार में सवार होकर लोगों से जरूरत बताकर बातचीत करने के लिए उनका फोन लेती थी और फिर कार समेत फरार हो जाती थी।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी महिला दिल्ली पुलिस के सब इंस्पेक्टर की बेटी है। एक पखवाड़े से इस तरह की लगातार हो रही वारदात के बाद पुलिस टीम सक्रिय हुई और शनिवार को मॉडल टाउन थाना पुलिस ने आरोपी 30 वर्षीय महिला को उसके सहयोगी नीरज (30) के साथ गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

नीरज का दावा महिला के संपर्क में आने के बाद वारदात को देने लगा अंजाम

sub inspector daughter became criminal to take revenge from her husband
बेखौफ हुए चोर

गिरफ्तारी के दौरान दोनों कार से वारदात करने के लिए जा रहे थे। इनकी गिरफ्तारी से पुलिस ने 11 मामलों को सुलझाने का दावा किया है। वहीं, इनके पास से 10 मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल कार बरामद हुई है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक है और फर्राटेदार अंग्रेजी बोलती है। महिला शादीशुदा है और उसका 8 साल का एक बेटा भी है।

पति से महिला के तनावपूर्ण संबंध हैं। वह अपने पति को सबक सिखाना चाहती थी, लेकिन बदमाशों को सुपारी देने के लिए उसके पास रुपये नहीं थे। रुपये जुटाने के लिए वह सहयोगी नीरज के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने लगी। इनका मकसद मोबाइल बेचकर रुपये इकट्ठा करना था।

 वहीं, आरोपी  नीरज भी डीयू से स्नातक है। वह शादीशुदा है और उसकी पांच साल की बेटी है। उसके अपनी पत्नी से संबंध अच्छे नहीं हैं। पुलिस के सामने नीरज ने दावा किया है कि वह दुकानदारों को खिलौना सप्लाई करता है। आरोपी महिला के संपर्क में आने के बाद वह वारदात को अंजाम देने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed