फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Students studying in well-known colleges became vicious robbers

पढ़िए नामी कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्र-छात्रा नकली पिस्टल-चाकू के दम पर कैसे बन गए शातिर लूटेरे

Mon, 12 Mar 2018 10:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 12 Mar 2018 10:00 AM IST
विज्ञापन
Students studying in well-known colleges became vicious robbers
loot - फोटो : राजन राय

नोएडा-ग्रेटर नोएडा के नामी कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं ने शनिवार रात नकली पिस्टल, चाकू व तमंचे के दम पर ताबड़तोड़ लूट की तीन वारदातों को अंजाम दिया।

विज्ञापन


इस दौरान इन्होंने दो पूर्व सैन्य अधिकारियों और एक बाइक सवार को लूट लिया। हालांकि बाइक चालक ने हिम्मत दिखा दो लुटेरे छात्रों को लोगों की मदद से पकड़ लिया। आरोपियों के साथ मौजूद छात्रा और बीपीओ संचालक दूसरी कार से फरार हो गए। थाना सेक्टर-39 पुलिस फरार आरोपियों की भी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सेक्टर-39 बी ब्लॉक में रहने वाले सैफ उर्फ सैफू उर्फ साहब और गामा वन ग्रेटर नोएडा निवासी मिन्हास के रूप में हुई है। सैफू मूलरूप से भागलपुर बिहार का रहने वाला है और ग्रेटर नोएडा के एक नामी संस्थान से बीसीए तृतीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा है।मूलरूप से मुजफ्फरपुर बिहार का रहने वाला मिन्हास भी ग्रोटर नोएडा के एक नामी संस्थान से बीटेक (कंप्यूटर साइंस) तृतीय वर्ष की पढाई कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके फरार साथियों की पहचान करनाल हरियाणा निवासी नितिन पवार और निधि राठौर के रूप में हुई है। नितिन गिरोह का मास्टर माइंड बताया जा रहा है। वह फिलहाल नोएडा के आम्रपाली सफायर सोसायटी में रहता है। उसने भी ग्रेटर नोएडा के एक नामी संस्थान से बीसीए की पढाई की है और फिलहाल नोएडा के सेक्टर-16 में बीपीओ कंपनी चलाता है।

निधि खुद के साथ छेड़खानी का आरोप लगा अपने साथियों को बचा लेती थी

Students studying in well-known colleges became vicious robbers
loot - फोटो : राजन राय

निधि राठौर नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे स्थित एक नामी विश्वविद्यालय से फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई कर रही है। पुलिस के अनुसार ये गिरोह लिफ्ट देकर या लेकर भी लूटपाट करता है। किसी वारदात के दौरान आरोपियों के पकड़े जाने पर निधि खुद के साथ छेड़खानी का आरोप लगा अपने साथियों को बचा लेती थी।

एसपी सिटी अरूण कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के पास से शनिवार रात सैन्य अधिकारी से लूटी गई कार, युवक से लूटी गई बुलेट बाइक, एक और सैन्य अधिकारी व उनके चालक से लूटा गया पर्स व मोबाइल समेत कई और चीजें बरामद हुई हैं।

आशंका है कि इन्होंने पूर्व में भी लूट की वारदातें की हैं। आरोपियों को रिमांड पर लेकर पुरानी वारदातों के बारे में पूछताछ की जाएगी। पुलिस सभी का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है। सैफ पर बिहार के भागलपुर और पटना में कुछ मुकदमें दर्ज होने की जानकारी मिली है।

बिहार पुलिस से उन केस की जानकारी मांगी गई है। घटना केवक्त छात्रा और बीपीओ संचालक अपनी कार में बैठे थे और फरार हो गए। पुलिस टीमें उनकी भी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह लोग महज मौज-मस्ती और पार्टियों के लिए आसानी से रकम जुटाने के लिए लूटपाट करते हैं।

पहले ब्रिगेडियर, फिर विंग कमांडर और फिर बाइक सवार को लूटा

Students studying in well-known colleges became vicious robbers
loot - फोटो : राजन राय

एसपी सिटी ने बताया कि बदमाशों ने शनिवार रात सबसे पहले सेक्टर-37 में रहने वाले सेना के रिटायर ब्रिगेडियर रघुवीर सिंह और उनके कार चालक रामपाल को लूटा।

ब्रिगेडियर रात में कहीं से घर लौट रहे थे। गिरफ्तार सैफू और मिन्हास वहां पहले से खड़े थे। दोनों ने ब्रिगेडियर को बताया कि वह डिश टीवी से हैं। चैनल बढ़ाने के लिए आए हैं। ब्रिगेडियर ने उन्हें मना कर दिया। इस पर दोनों आरोपियों ने नकली पिस्तौल निकाल उन पर तान दी और उन्हें जबरन घर केअंदर ले गए।

इसके बाद बदमाशों ने उनसे पर्स और मोबाइल लूट लिया। वहां से बाहर भागते वक्त बदमाशों ने चालक रामपाल से कार लूटने का प्रयास किया। नाकाम रहने पर इन्होंने चालक से भी मोबाइल और पर्स लूट लिया।
 

इसी दौरान सेक्टर-36 में विंग कमांडर राजीव शर्मा अपनी कार से धीमी रफ्तार में वहां से गुजर रहे थे। आरोपियों ने उन्हें रोक लिया और हथियार के बल पर उनकी कार रोक ली।

दोनों बदमाश उनकी कार लेकर भागने लगे, लेकिन कुछ दूरी पर कार पेड़ से टकरा गई और उसका टायर फट गया। विंग कमांडर से कार लूट की वारदात, वहां से गुजर रहे बुलेट बाइक सवार युवक वरूण डागर ने देख ली थी।

लिव इन में रहते हैं निधि और नितिन

Students studying in well-known colleges became vicious robbers
loot - फोटो : राजन राय

कार टकराते ही वरूण हिम्मत दिखाते हुए मौके पर पहुंचा और दोनों बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया। इस पर बदमाशों ने पिस्टल दिखा उनकी बुलेट भी लूट ली और भागने लगे।

कुछ दूर भागने के बाद बदमाश बुलेट बाइक लेकर गिर पड़े। वरूण ने फिर हिम्मत दिखाई और बदमाशों को पकड़ने पहुंच गए। तब तक आसपास के और लोग वहां एकत्र हो गए थे।

वरूण ने लोगों की मदद से दोनों बदमाशों को मौके पर पकड़ लिया। तब तक सूचना पाकर थाना सेक्टर-39 पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।


एसपी सिटी ने बताया कि छात्रा निधि और नितिन आम्रपाली सफायर में लिन इन में रहते हैं। दोनों पहले से परिचित हैं। सैफ और मिन्हास की इनसे नितिन के बीपीओ में ही मुलाकात हुई थी। दोनों उसके बीपीओ में काम भी कर चुके हैं। यहीं पर इन्होंने लूट के लिए गिरोह बनाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed