{"_id":"597639f24f1c1b3a088b475e","slug":"student-sues-suicide-if-admission-fails-disclosed-disclosure-of-suicide-note","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंट्रेंस एग्जाम में फेल हुई छात्रा तो ये उठा लिए ऐसा कदम की आप सोच भी नहीं सकते ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एंट्रेंस एग्जाम में फेल हुई छात्रा तो ये उठा लिए ऐसा कदम की आप सोच भी नहीं सकते
ब्यूरो/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 24 Jul 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के भजनपुरा इलाके में फिजियोथेरेपी कोर्स के एंट्रेंस एग्जाम में फेल होने से हताश छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका की शिनाख्त नीलम (23) के रूप में हुई है। पुलिस को मृतका के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें उसने मौत के किसी को जिम्मेदार न ठहराते हुए फेल होने से हताश होने की बात कही है।
पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है। भजनपुरा थाना पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस के मुताबिक नीलम परिवार के साथ गली नंबर-16, भजनपुरा में रहती थी। इसके परिवार में पिता सुभाष चंद्र शर्मा व अन्य सदस्य हैं।
नीलम फिजियोथैरेपी के कोर्स में दाखिला लेने का प्रयास कर रही थी। इसके लिए उसने कुछ दिनों पूर्व प्रवेश परीक्षा भी दी थी। लेकिन नीलम परीक्षा में फेल हो गई। इसी बात से वह काफी हताश थी। रविवार को उसने अपने कमरे में फांसी लगा ली। परिजनों ने उसे फंदे से लटके देखा तो उसे उतारकर नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।