फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Student killed in collision with car, driver arrested.

गाजियाबाद: कार की टक्कर से छात्र की मौत

Thu, 21 Aug 2014 01:47 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 21 Aug 2014 01:47 PM IST
विज्ञापन
Student killed in collision with car, driver arrested.

जीटी रोड स्थित लालकुआं के पास अनियंत्रित कार ने बीएएमएस छात्र रजत कुमार (19) को टक्कर मार दी। गंभीर हालत में छात्र को यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


मौके से पब्लिक ने कार चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया, जो अस्पताल में पुलिस को चकमा देकर भाग गया। आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने अस्पताल की मॉर्चरी में हंगामा किया।
विज्ञापन


कुछ देर बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी कार चालक विजयनगर के एक मैनेजमेंट कालेज में प्रोफेसर है।

आरोपी का कहना है कि सड़क पर मरे पड़े कुत्ते को बचाने के चक्कर में हादसा हुआ। बुधवार को रजत का कालेज में पहला दिन था।

लालकुआं निवासी सतीश कुमार ने बताया कि हादसा मंगलवार शाम करीब सवा पांच बजे हुआ। उनका बेटा रजत पास के मंदिर से पैदल घर लौट रहा था।

सड़क पार करते समय सामने से आई कार ने उसे टक्कर मार दी। वह सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गया। अस्पताल में उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि रजत ने इस वर्ष ही अंबाला के कालेज में बीएएमएस में दाखिला लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को उसे कालेज में पहली बार जाना था। उन्होंने बताया कि आरोपी कार चालक को पब्लिक ने दबोच कर पुलिस के हवाले किया था।

चालक ने इलाज का पूरा खर्च उठाने की बात भी कही थी, परन्तु पुलिस की लापरवाही के चलते आरोपी चालक इलाज का खर्च उठाए बिना ही अस्पताल से भाग गया।

दूसरी तरफ, कोतवाली प्रभारी वीर विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपी कार चालक ऋषिपाल तोमर को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह विजयनगर के एक मैनेजमेंट कालेज में प्रोफेसर है।

आरोपी का कहना है कि सड़क पर मरा हुआ कुत्ता पड़ा था, जिसे बचाने में उन्होंने कार मोड़ी, अचानक छात्र कार के सामने आ गया। एसएचओ का कहना है कि आरोपी प्रोफेसर ने खुद ही थाने पहुंचकर गिरफ्तारी दी।

हापुड़ चुंगी पर दो स्कूल बसें टकराईं, जाम
हापुड़ चुंगी के पास बुधवार सुबह दो शिक्षण संस्थानों की बसें आपस में टकरा गईं। एक बस क्षतिग्रस्त हो गई,  उसके शीशे टूट गए। गनीमत रही की घटना के समय दोनों ही बसों में बच्चे नहीं थे। लिहाजा बड़ा हादसा टल गया।

एक बस के चालक और परिचालक मामूली रूप से जख्मी हुए हैं। इस दौरान लोगों का हुजूम लग गया। आते-जाते वाहन रुक गए, जिससे जाम की स्थिति बन गई। कविनगर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की।


एसओ उम्मेद यादव ने बताया कि हादसा सुबह करीब साढ़े सात बजे हापुड़ चुंगी के पास इंग्राहम स्कूल के सामने सड़क पार कर रहे राहगीरों को बचाने में हुआ।

राहगीरों को बचाने में आगे चल रही इंजीनियरिंग कालेज आइडियल ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन की बस के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिस कारण पीछे से आ रही नेहरू वर्ल्ड स्कूल की बस उससे टकरा गई।

इससे नेहरू वर्ल्ड स्कूल की बस के शीशे टूट गए। हादसे में बस के चालक और परिचालक को भी मामूली चोटें आईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed