फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   student jumped from seventh floor, wine bottles and drug found in flat

सातवीं मंजिल से छात्रा ने लगाई छलांग, फ्लैट से मिली नशीली दवा और शराब की बोतलें

Sun, 24 Apr 2016 09:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Sun, 24 Apr 2016 09:20 PM IST
विज्ञापन
student jumped from seventh floor, wine bottles and drug found in flat
सातवीं मंजिल से कूदी छात्रा - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा

एवीजे हाइट्स सोसायटी में रह रही आर्किटेक्ट की छात्रा ने शनिवार रात सातवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक छात्रा ने अंदर से फ्लैट बंद किया और सोफे की मदद से पीछे की बालकनी की रेलिंग पर चढ़कर छलांग लगा दी।

विज्ञापन


वह जॉब की तलाश में पांच माह पहले ग्रेटर नोएडा आई थी और किराये के फ्लैट में अकेली रहती थी। मौके से कोई सुइसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। वहीं फ्लैट के कमरे से नशीली दवा, सिरिंज और शराब की बोतलों मिली हैं।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से 68/2 सिद्धार्थ नगर, शेरगढ़ी, शास्त्री नगर,  मेरठ निवासी संतपाल वर्मा ऑटोमोबाइल पार्ट्स का कारोबार करते हैं।

पहले उसने सोफा लगाया और उस पर चढ़ कर नीचे कूद गई

student jumped from seventh floor, wine bottles and drug found in flat
सातवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा

उनकी बेटी शालिनी वर्मा (22 वर्ष) सेक्टर जीटा-1 स्थित एवीजे हाइट्स सोसायटी की सातवीं मंजिल पर फ्लैट नंबर एच-709 में अकेले रह रही थी। पुलिस ने बताया कि शनिवार रात उसने फ्लैट को अंदर से बंद कर लिया और पीछे की बालकनी से छलांग लगाकर अपनी जान दे दी।

बालकनी की रेलिंग की ऊंचाई अधिक होने के चलते उसने पहले सोफा लगाया है और उस पर चढ़ कर नीचे कूद गई। सोसायटी के लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को फोन किया। देर रात आए परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। सुबह युवती के पिता किसी भी प्रकार की कार्रवाई कराने से इनकार करते हुए शव को अपने साथ ले गए।

फ्लैट से शराब की बोतलें, सिगरेट के डिब्बे, नशे की गोलियां बरामद

student jumped from seventh floor, wine bottles and drug found in flat
मृतका शालिनी - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा

उन्होंने बताया कि शालिनी मेरठ के सुंदरदीप कॉलेज में बीआर्क सेकेंड ईयर की पढ़ाई कर रही थी। परीक्षा में फेल होने के चलते उसने बीच में ही पढ़ाई छोड़ दी। जॉब की तलाश में दिसंबर 2015 में ग्रेटर नोएडा आई थी। पिता संतपाल भी बेटी से कभी-कभी मिलने के लिए आते रहते थे।

सूरजपुर कोतवाली प्रभारी प्रवीण यादव ने बताया कि फ्लैट अंदर से बंद था। रविवार को परिजनों के सामने फ्लैट का लॉक तोड़कर छानबीन की गई। कोई सुइसाइड नोट नहीं मिला है। फ्लैट से शराब की बोतलें, सिगरेट के डिब्बे, नशे की गोलियां और सुई बरामद हुई हैं।

पड़ोसियों से पूछताछ में पता चला है कि वह किसी चीज का नशा करती थी। घर में अकेली तनाव ग्रस्त रहती थी। ज्यादा किसी से बातचीत नही होती थी। युवती के पिता ने कार्रवाई करने से इनकार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed