फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Student injured in firing between miscreants IX

बदमाशों के बीच फायरिंग में नौवीं का छात्र जख्मी

Sun, 15 Jan 2017 01:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 15 Jan 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
Student injured in firing between miscreants IX
Firing

ज्योति नगर इलाके में बदमाशों के बीच हो रही फायरिंग में नौवीं कक्षा का छात्र जख्मी हो गया। उसे 11 जगह गोली के छर्रे लगे हैं। गंभीर रूप से घायल समीर खान (15) को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरअसल, गली में हो रही गोलीबारी के बीच समीर दूसरी मंजिल स्थित खिड़की से झांक रहा था। इसी दौरान हुई हवाई फायरिंग के दौरान समीर जख्मी हो गया।

विज्ञापन



वारदात के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस मामला दर्ज आरोपियों की तलाश में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक, समीर परिवार के साथ गली नंबर-4, न्यू कर्दमपुरी में दूसरी मंजिल पर रहता है। इसके परिवार में पिता नवाब खान, मां तरन्नुम खान और तीन बहनें हैं। समीर पास के सरकारी स्कूल में नौवीं कक्षा का छात्र है।
विज्ञापन



शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे इनकी गली में अचानक बदमाशों के दो गुटों में फायरिंग होने लगी। आवाज सुनकर समीर खिड़की से नीचे की ओर झांकने लगा। इसी दौरान हुई हवाई फायरिंग में उसके सिर, गर्दन, चेहरे और कंधे पर करीब 11 जगह गोली के छर्रे लग गए। शोर-शराबे के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। परिजन जख्मी हालत में समीर को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस आरोपी बदमाशों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed