फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Student hanging caused mathematics failure

गणित में फेल होने पर छात्रा ने लगाई फांसी

Sat, 02 Apr 2016 03:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 02 Apr 2016 03:42 AM IST
विज्ञापन
Student hanging caused mathematics failure
सुसाइड - फोटो : demo pic

गोकलपुरी इलाके में बृहस्पतिवार दोपहर नौवीं कक्षा की एक छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। सुसाइड नोट में उसने गणित में फेल होने की वजह से यह कदम उठाने की बात लिखी है। पुलिस के अनुसार राखी (15) परिवारवालों के साथ बृजपुरी इलाके में रहती थी। उसके पिता की यमुना विहार में ड्राइक्लीन की दुकान है। राखी यमुना विहार बी ब्लॉक में सरकारी स्कूल में पढ़ती थी।

विज्ञापन


31 मार्च को उसका रिजल्ट आया था। वह गणित में फेल हो गई थी। रिजल्ट लेने के बाद वह तुरंत स्कूल से घर पहुंची और अपने कमरे में चली गई। कुछ देर बाद उसकी बहन कमरे में गई तो राखी को पंखे से फंदे के सहारे लटका हुआ पाया। उसकी बहन ने परिवार के अन्य सदस्यों और पड़ोसियों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


फिर सभी उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को उसके पास से एक सुसाइड नोट मिला। जिसमें उसने लिखा था कि वह जीना नहीं चाहती है। गणित में फेल होने की वजह से यह कदम उठा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed