फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   student did indecent acts with a girl in school bus.

स्कूल में नाबालिग छात्र ने छात्रा से की शर्मनाक हरकत

Thu, 02 Oct 2014 08:53 PM IST
Updated Thu, 02 Oct 2014 08:53 PM IST
विज्ञापन
student did indecent acts with a girl in school bus.

दक्षिण दिल्ली के पॉश इलाके वसंत विहार में एक प्राइवेट स्कूल के सातवीं कक्षा के छात्र द्वारा स्कूल की ही नौवीं कक्षा की छात्रा के साथ खुलेआम अश्लील हरकतें करने का मामला सामने आया है। आरोपी छात्र ने चलती स्कूल बस में इस घटना को अंजाम दिया।

विज्ञापन


सरेआम हुई इस घटना के बाद छात्रा सदमे में चली गई है। छात्रा के परिजनों की शिकायत पर वसंत विहार थाना पुलिस आरोपी छात्र को पकड़ लिया है। आरोपी छात्र के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस घटना केबाद स्कूल में भी सन्नाटा पसरा हुआ है।
विज्ञापन


दक्षिण पुलिस अधिकारियों के अनुसार वसंत विहार केबी-ब्लाक में एक प्रतिष्ठित प्राइवेट स्कूल स्थित है। मंगलवार दोपहर को स्कूल की छुट्टी होने के बाद बच्चे स्कूल की बस से घर जा रहे थे। बस कुछ दूर चली होगी कि सातवीं कक्षा के 13 वर्षीय छात्र ने नौंवी कक्षा की छात्रा को पकड़ लिया और अश्लील हरकतें करने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई दिनों से कर रहा था अश्लील हरकतें

student did indecent acts with a girl in school bus.

इस हरकत के चलते छात्रा बस में रोने लगी। छात्रा सदमे में चली गई और उसने दिन में खाना नहीं खाया। रात को जब परिजनों ने खाना नहीं खाने की वजह पूछी तो उसने छात्र की करतूतों के बारे में बताया।

छात्रा के परिजन मंगलवार रात करीब 11 बजे वसंत विहार थाने पहुंचे और छात्र के खिलाफ शिकायत दी। छात्रा ने अपनी शिकायत में कहा कि आरोपी छात्र कई दिनों से उसकेसाथ छोटी-मोटी हरकतें करने के अलावा परेशान कर रहा था।

वसंत विहार थाना पुलिस ने रात को ही पोक्सो के तहत मामला दर्जकर बुधवार सुबह छात्र को पकड़ लिया। उसे बुधवार को जुवेनाइल जस्टिस में पेश किया गया, जहां से बोर्ड ने उसे दिल्ली गेट स्थित बाल सुधार गृह भेज दिया।

आरोपी सातवीं कक्षा का छात्र मूलरूप से उत्तराखंड का रहने वाला है और महरौली इलाके में अपने चाचा के पास रहकर पढ़ाई कर रहा था। स्कूल प्रशासन का कहना है छात्र को जल्द ही स्कूल से निकाल दिया जाएगा। दूसरी तरफ पीड़ित छात्र भी महरौली में रहती है। छात्रा के परिजनों के कहना है कि उनकी बेटी सदमे में है और उसका इलाज करवाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed