फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   strike after roadways employee death

तलाशी से आहत हरियाणा रोडवेज कर्मी की मौत, हड़ताल

Fri, 02 Dec 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 02 Dec 2016 12:15 AM IST
सार

पुराने नोट बदलने से मना करने पर प्रताड़ित करने का आरोप

विज्ञापन
strike after roadways employee death
आईएसबीटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईएसबीटी कश्मीरी गेट के टिकट काउंटर पर बैठे हरियाणा रोडवेज कर्मी की बुधवार देर शाम दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। आरोप है कि पुराने नोट बदलने का विरोध करने पर कर्मी को इतना प्रताड़ित किया गया कि उसे दिल का दौरा पड़ गया।
विज्ञापन


साथी की मौत से नाराज रोडवेज कर्मी हड़ताल पर चले गए और बृहस्पतिवार को दिल्ली से हरियाणा रोडवेज की एक भी बस नहीं चली। यहां से हरियाणा रोडवेज की रोजाना करीब 1000 बसें चलती हैं। खबर मिलते ही फरीदाबाद और गुरुग्राम के रोडवेज कर्मियों ने भी काम बंद कर दिया था।
विज्ञापन


देर शाम हरियाणा सरकार ने आईएसबीटी में तैनात हरियाणा रोडवेज की ट्रैफिक प्रबंधक ऋतु शर्मा को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया, जिसके बाद कर्मचारी काम पर लौट गए। कश्मीरी गेट पर काउंटर नंबर-33 पर सुंदर नाम का कर्मचारी ड्यूटी पर था।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ में नसीब सिंह थे। नसीब का आरोप है कि बुधवार शाम हरियाणा रोडवेज का इंस्पेक्टर इंद्रेश पुराने नोट बदलने के लिए काउंटर पर आया, लेकिन सुंदर ने मना कर दिया। इसके बाद शाम छह बजे एक घंटे के भीतर सुंदर को तीन बार पैंट नीचे तक उतारकर चेक किया गया।

उसका टिफिन तक चेक किया गया। चेकिंग टीम के वापस जाते समय सुंदर बेहोश होकर गिर पड़ा। मगर चेकिंग टीम नहीं रुकी। पीसीआर उसे अस्पताल ले गई, जहां उसकी मौत हो गई थी। हड़ताल में शामिल विनोद ने बताया कि सुंदर (29) झज्जर के छारा गांव का था।


वह अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था। विनोद ने कहा कि हरियाणा रोडवेज के अधिकारी नोटबंदी के बाद से नोटबदली का काम कर रहे हैं। नसीब का आरोप है कि यह सब कुछ हरियाणा रोडवेज की ट्रैफिक इंस्पेक्टर ऋतु शर्मा के कहने पर हुआ। क्योंकि रितू के भाई की शादी का पूरा पैसा यहीं से बदला गया। तब तक कोई चेकिंग नहीं हुई। शादी खत्म होते ही जब नोट बदली के लिए मना किया गया तो परेशान करने के लिए चेकिंग होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed