{"_id":"0f792dd4680780f0329ffc550ad6149c","slug":"stolen-from-the-city-in-the-countryside-sold","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर से वाहन चुराए, देहात में बेचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शहर से वाहन चुराए, देहात में बेचे
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 06 Jun 2014 01:26 AM IST
विज्ञापन
कविनगर थाने की पुलिस ने दिल्ली-एनसीआर में वाहन चोरी करने वाले गैंग केछह बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनकेपास से चोरी की 12 मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं।
विज्ञापन
शहर से वाहन चोरी कर उसे औने-पौने दामों में देहात क्षेत्र में बेचते थे। पुलिस का दावा है कि महंगे शौक पूरे करने और गर्लफ्रेंड को गिफ्ट देने के लिए वारदात करते थे। ये गैंग अब तक 100 से ज्यादा वारदातें कर चुका है।
विज्ञापन
मॉल मल्टीप्लेक्स और सड़क किनारे खड़े वाहन इनके निशाने पर होते थे। एसपी सिटी ने बताया कि पकड़े गए वाहन चोर आमिर खान उर्फ काले निवासी कविनगर, संजय निवासी सिकंदराबाद बुलंदशहर, शाहरुख खान, जलालुद्दीन, वाहिद और सगीर गौतमबुद्धनगर जिले के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
आमिर गैंग का सरगना है। सभी 8वीं से 10वीं क्लास तक पढ़े हुए हैं। पुलिस ने इन्हें चेकिंग के दौरान गाजियाबाद धर्मकांटा केसामने सर्विस रोड से दबोचा। पुलिस इनसे बरामद बाइकों को कनेक्ट कर रही है।
गैंग के सदस्यों का काम बंटा हुआ होता था। एक सदस्य रेकी करता था, दूसरी निगरानी। तीसरा मास्टर चाभी से बाइक चोरी करता था और चौथा उसे छिपाने का काम करता था। पांचवा उसे बिकवाता था।