फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Stolen bikes for fun on New Year.

न्यू ईयर पर मौज-मस्ती के लिए बाइक चुराई

Wed, 31 Dec 2014 02:52 PM IST
अमर उजाला, साहिबाबाद
अमर उजाला, साहिबाबाद Updated Wed, 31 Dec 2014 02:52 PM IST
विज्ञापन
Stolen bikes for fun on New Year.
न्यू ईयर पार्टी में धमाल करने के लिए बाइक चोरी करके उसे बेचने के लिए मेरठ जा रहे दो वाहन चोरों को पुलिस ने धरदबोचा। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की सात अन्य बाइक औद्योगिक क्षेत्र साइट-4 से बरामद कर ली हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने बदमाशों को जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक दोनों वाहन चोर 31 दिसंबर की रात दिल्ली स्थित डिस्कोथेक जाने वाले थे, इसका खर्च उठाने के लिए उन्होंने बाइक चोरी की थी।
विज्ञापन


एसएचओ लिंक रोड राशिद अली ने बताया कि सोमवार रात को चेकिंग के दौरान डाबर तिराहे पर एक बाइक पर सवार दो युवकों को रोका गया तो वे बचकर भागने लगे।

एसआई सतेंद्र राय और आजाद पाल ने अपनी टीम के साथ दोनों का पीछा उन्हें दबोच लिया। जांच में पता चला कि बाइक चोरी की है।

दोनों टीएचए और बॉर्डर से सटे अन्य इलाकों से बाइक चोरी करके मेरठ समेत वेस्ट यूपी के कई जिलों में बेचते थे। पकड़े जाने के वक्त भी वे चोरी की बाइक बेचने मेरठ जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बदमाशों की निशानदेही पर साइट-4 स्थित एक प्लॉट में खड़ी 7 चोरी की बाइक बरामद कर ली है। वाहन चोर राहुल सैनी उर्फ राजेंद्र निवासी सूरजपुर नोएडा और रविंद्र निवासी निवाड़ी गाजियाबाद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed