फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   sting of traffic police one lakh demand by asi in delhi

स्टिंग का भय दिखा ट्रैफिक एएसआई से मांगे एक लाख

Sun, 10 Apr 2016 10:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 10 Apr 2016 10:02 AM IST
सार

  • चालान के दौरान वीडियो बनाना टैक्सी चालक को पड़ा भारी
  • ट्रैफिककर्मियों ने लगाया उगाही करने के प्रयास का आरोप
  • आरोपी चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है पुलिस

विज्ञापन
sting of traffic police one lakh demand by asi in delhi

विस्तार

ट्रैफिक चालान के दौरान मोबाइल से वीडियो बनाना एक टैक्सी चालक को भारी पड़ गया। रूप नगर इलाके में तैनात ट्रैफिक कर्मियों ने टैक्सी चालक को दबोचकर स्थानीय थाना पुलिस के हवाले कर उस पर स्टिंग कर एक लाख रुपये की उगाही करने के प्रयास का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


फिलहाल रूप नगर थाना पुलिस टैक्सी चालक  गांव अमावारा कांगड़ा हिमाचल प्रदेश निवासी विजय के खिलाफ मामला दर्ज कर इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी ने पुलिसकर्मियों से उगाही का प्रयास किया है या नहीं।
विज्ञापन


अभी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस चश्मदीद गवाह की तलाश कर रही है। जानकारी के मुताबिक, ट्रैफिक एएसआई महकार सिंह की बृहस्पतिवार को शक्ति नगर चौक पर तैनाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपने ही बयान से फंसा

sting of traffic police one lakh demand by asi in delhi
महकार ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि विजय टैक्सी लेकर नागिया पार्क की तरह से तेज रफ्तार से आया और लालबत्ती को जंप कर गया।

उसने चालक को रोका और एक हजार का चालान करने लगा। इस दौरान विजय ने उसे पांच सौ रुपये रिश्वत देने की कोशिश की जिसे लेने से उसने इंकार कर दिया और विजय का चालान कर दिया।

महकार के मुताबिक चालान होने के दो घंटे के बाद विजय वापस आया और बताया कि वह मोबाइल से उनका वीडियो बना लिया है और इसे एडिट कर वेबसाइट पर डालेगा। महकार ने आरोप लगाया कि उसने ऐसा नहीं करने के एवज में उससे एक लाख रुपये की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed