फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   step father rapes two year old girl to death in faridabad

पिता बना हैवान, दो साल की मासूम के साथ किया गंदा काम फिर कर दी निर्मम हत्या

Sat, 25 Nov 2017 12:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 25 Nov 2017 12:09 PM IST
विज्ञापन
step father rapes two year old girl to death in faridabad

थाना सराय ख्वाजा क्षेत्र में सौतेले पिता ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। पहले तो उसने दो साल की मासूम के साथ दुष्कर्म किया। फिर निर्मम तरीके से सिर में चोट मारकर उसकी हत्या कर दी।

विज्ञापन


सराय ख्वाजा पुलिस ने मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट व हत्या की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। घटना के बाद से आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन


पीड़ित महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि करीब डेढ़ साल पहले उसके पति की मौत हो गई थी। पहले पति से उसको एक बेटा व दो बेटियां हैं। सबसे छोटी बेटी की उम्र दो साल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


22 नवंबर को दिन में वह पास में ही एक महिला के घर में काम करने चली गई थी। बेटा स्कूल चला गया था और दोनों बेटियां घर में पति के पास थीं। दोपहर 2.30 बजे महिला के पति ने उसे फोन पर बताया कि सबसे छोटी बेटी की तबीयत खराब है। वह सांस नहीं ले पा रही है।

घर पहुंची मां तो ठंडी पड़ी थी बेटी

step father rapes two year old girl to death in faridabad

यह सुनकर वह घर आ गई। उसने देखा कि छोटी बेटी बिल्कुल ठंडी पड़ी थी। उसने पास के एक डॉक्टर को बुलाकर दिखाया तो उसने बच्ची की हालत ज्यादा खराब बताते हुए उसे तुरंत किसी बड़े अस्पताल में ले जाने की बात कही।

महिला बेटी को दिल्ली स्थित कलावती बाल अस्पताल लेकर पहुंची। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया और बताया कि बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है। महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति ही बच्चियों के साथ घर पर था।

महिला का आरोप है कि उसने ही बच्ची के साथ दुष्कर्म किया है और उसके बाद उसके सिर में चोट मारकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार बच्ची के सिर में किसी भारी चीज से चोट मारी गई है या फिर उसे जमीन पर पटका गया है, जिससे उसके सिर की हड्डी टूट गई, जिससे उसकी मौत हो गई। 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार बच्ची के सिर में चोट मारी गई है और गला दबाने का भी प्रयास किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। बच्ची की मां की शिकायत पर हत्या व पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी अभी फरार है। उसे गिरफ्तार करने के लिए टीमें लगी हुई हैं। उसे जल्द पकड़ लिया जाएगा।- सोहनपाल खटाना, प्रभारी, थाना सराय ख्वाजा 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed