फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Steno was arrested red handed while accepting a bribe of municipal

नगर निगम का स्टेनो रिश्वत लेते रंगेहाथ हुआ गिरफ्तार   

Fri, 23 Sep 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Fri, 23 Sep 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
Steno was arrested red handed while accepting a bribe of municipal
- फोटो : demo pic

विजिलेंस ने नगर निगम गुड़गांव के सफाई विंग में बतौर स्टेनो कार्यरत शशिभान को दो लाख रुपये रिश्वत लेते पकड़ा है। आरोपी पर यह कार्रवाई बुधवार देर शाम की गई थी। 

विज्ञापन


आरोपी से पूछताछ के बाद उसे अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया है। 

 मामले की जांच कर रहे निरीक्षक सत्यप्रकाश ने बताया कि दौलताबाद निवासी वीरेंद्र कुमार ने विजिलेंस के स्पेशल डीजी शील मधुर को शिकायत दी थी कि शशिभान उससे दो लाख रुपये की रिश्वत मांग कर रहा है। 
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने विजलेंस को बताया कि उसने राजेंद्रा पार्क स्थित अपने प्लॉट में नगर निगम से नक्शा पास कराए बिना ही मकान बनाना शुरू कर दिया था।

जिस पर कुछ दिन पहले आरोपी शशिभान ने उसे नोटिस दिया था। नोटिस मिलने के बाद जब शिकायतकर्ता वीरेंद्र नगर निगम कार्यालय में शशिभान से मिला तो उसने नोटिस पर कार्रवाई नहीं करने के एवज में 40 हजार रुपये की रिश्वत ली। उसके कुछ दिन बाद नगर निगम द्वारा वीरेंद्र को दुबारा नोटिस भेजा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित के मुताबिक इस नोटिस के बाद आरोपी शशिभान ने उस पर कोई कार्रवाई नहीं करने के एवज में दो लाख रुपये मांगे। जिसके बाद उसने अपनी शिकायत विजिलेंस को दी। 


विजिलेंस ने एक टीम बनाकर वीरेंद्र को पाउडर लगे दो लाख रुपये दिए जो शशिभान को रिश्वत के तौर पर देने थे। जैसे ही वीरेंद्र ने शशिभान को पैसे दिए विजिलेंस टीम ने उसे पकड़ लिया। विजनेंस ने आरोपी शशिभान के खिलाफ  भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed