{"_id":"57e3d3fb4f1c1b2856a8417d","slug":"steno-was-arrested-red-handed-while-accepting-a-bribe-of-municipal","type":"story","status":"publish","title_hn":" नगर निगम का स्टेनो रिश्वत लेते रंगेहाथ हुआ गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नगर निगम का स्टेनो रिश्वत लेते रंगेहाथ हुआ गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Fri, 23 Sep 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजिलेंस ने नगर निगम गुड़गांव के सफाई विंग में बतौर स्टेनो कार्यरत शशिभान को दो लाख रुपये रिश्वत लेते पकड़ा है। आरोपी पर यह कार्रवाई बुधवार देर शाम की गई थी।
विज्ञापन
आरोपी से पूछताछ के बाद उसे अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया है।
मामले की जांच कर रहे निरीक्षक सत्यप्रकाश ने बताया कि दौलताबाद निवासी वीरेंद्र कुमार ने विजिलेंस के स्पेशल डीजी शील मधुर को शिकायत दी थी कि शशिभान उससे दो लाख रुपये की रिश्वत मांग कर रहा है।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता ने विजलेंस को बताया कि उसने राजेंद्रा पार्क स्थित अपने प्लॉट में नगर निगम से नक्शा पास कराए बिना ही मकान बनाना शुरू कर दिया था।
जिस पर कुछ दिन पहले आरोपी शशिभान ने उसे नोटिस दिया था। नोटिस मिलने के बाद जब शिकायतकर्ता वीरेंद्र नगर निगम कार्यालय में शशिभान से मिला तो उसने नोटिस पर कार्रवाई नहीं करने के एवज में 40 हजार रुपये की रिश्वत ली। उसके कुछ दिन बाद नगर निगम द्वारा वीरेंद्र को दुबारा नोटिस भेजा गया।
विज्ञापन
पीड़ित के मुताबिक इस नोटिस के बाद आरोपी शशिभान ने उस पर कोई कार्रवाई नहीं करने के एवज में दो लाख रुपये मांगे। जिसके बाद उसने अपनी शिकायत विजिलेंस को दी।
विजिलेंस ने एक टीम बनाकर वीरेंद्र को पाउडर लगे दो लाख रुपये दिए जो शशिभान को रिश्वत के तौर पर देने थे। जैसे ही वीरेंद्र ने शशिभान को पैसे दिए विजिलेंस टीम ने उसे पकड़ लिया। विजनेंस ने आरोपी शशिभान के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।