{"_id":"574d0f284f1c1b2609108ce7","slug":"statue-of-bsp-founder-kanshi-ram-vandalized-in-ambedkar-bhavan-in-gurgaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात लोगों ने तोड़ी कांशीराम की प्रतिमा, वीडियो आया सामने ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अज्ञात लोगों ने तोड़ी कांशीराम की प्रतिमा, वीडियो आया सामने
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Tue, 31 May 2016 04:51 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकर भवन में टूटी कांशीराम की मूर्ति और हमलावर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर 4 स्थित अंबेडकर भवन में पांच-छह अज्ञात शरारती तत्वों ने सोमवार को कांशीराम की प्रतिमा तोड़ दी। सेक्टर पांच थाना पुलिस ने अंबेडकर महासभा के पदाधिकारी श्रीभगवान के बयान पर छह अज्ञात लोगों पर प्रतिमा खंडित करने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
अंबेडकर सभा से जुड़े लोगों को इस बात की जैसे ही जानकारी हुई, वह मौके पर पहुंचने लगे। सेक्टर-चार चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने छानबीन के बाद अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया जिसमें कुछ अज्ञात लोग मुंह पर कपड़ा बांधे हुए अंबेडकर भवन में घुसते हैं। इनमें से एक शख्स ने अपना चेहरा छुपाने के लिए हेलमेट लगा रखा है।
विज्ञापन
इस व्यक्ति के हाथ में एक डंडा है जिससे वो कांशीराम की प्रतिमा पर कई बार वार कर प्रतिमा का खंडित करता है और फिर सभी वहां से फरार हो जाते हैं।
CAUGHT ON CAM: Statue of BSP founder Kanshi Ram vandalized in Ambedkar Bhavan in Gurgaon by unidentified men (30/5)https://t.co/RTLZfTA456
— ANI (@ANI_news) May 31, 2016