{"_id":"5a6ca83f4f1c1b83268b6b32","slug":"spo-was-beaten-who-was-protecting-the-lady-who-owned-a-sex-racket","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्स रैकेट संचालिका को बचाने के चक्कर में SPO को मिली ये सजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेक्स रैकेट संचालिका को बचाने के चक्कर में SPO को मिली ये सजा
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sun, 28 Jan 2018 11:40 AM IST
विज्ञापन
sex racket
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कथित सेक्स रैकेट संचालिका को संरक्षण देने के आरोप में स्पेशल पुलिस ऑफिसर (एसपीओ) रवि को राजीव कॉलोनी के लोगों द्वारा पीटने के मामले में सेक्टर 55 थाना प्रभारी अब्दुल शहीद ने एसपीओ को बर्खास्त किए जाने की संस्तुति डीसीपी एनआईटी कीरतपाल से की।
विज्ञापन
सेक्टर 55 थाना प्रभारी के मुताबिक, राजीव कॉलोनी में रहने वाली एक महिला के घर में संदिग्ध चरित्र के युवक युवतियों का आना-जाना लगा रहता है। कॉलोनी के लोगों को शक है कि महिला घर में सेक्स रैकेट चलाती है।
विज्ञापन
लोगों ने महिला से यह गतिविधियां बंद करने को कहा तो उसने धौज चौकी में तैनात एसपीओ रवि के नाम पर उलटा लोगों को धमका दिया। आरोप है कि एसपीओ रवि आए दिन महिला से मिलने उसके घर आता रहता है।
विज्ञापन
शुक्रवार शाम को रवि महिला के घर में घुस रहा था, इसी दौरान कॉलोनीवासियों ने उसे दबोच लिया और पिटाई शुरू कर दी। कुछ लोगों ने पिटाई की वीडियो बना डाली। गुस्साए लोगों ने 100 नंबर पर फोन कर घटना की सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलने के बाद सेक्टर 55 थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। लोगों ने एसपीओ को पुलिस के हवाले कर दिया। गुस्साए लोगों ने महिला पर एसपीओ रवि के संरक्षण में सेक्स रैकेट चलाने का भी आरोप खुलेआम लगाया।
यह लोग महिला और एसपीओ के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग कर रहे थे। सेक्टर-55 थाना प्रभारी ने बताया कि घर में सेक्स रैकेट चलाने के सबूत न मिलने पर मामला तो दर्ज नहीं किया है, लेकिन एसपीओ की बर्खास्तगी की अनुशंसा कर दी है।