{"_id":"58da78f94f1c1b442363ee2e","slug":"special-sell-arrested-gangster-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पेशल सेल ने कैश वैन लूटने वाले गैंगस्टर को दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्पेशल सेल ने कैश वैन लूटने वाले गैंगस्टर को दबोचा
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 29 Mar 2017 09:35 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कैश वैन लूटने वाले एक गैंगस्टर को गिरफ्तार किया है। आरोपी अपने साथियों के साथ एटीएम में पैसे डालने के लिए जाने वाली कैश वैन को लूटता था। पुलिस ने इसके पास से एक पिस्टल व तीन कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी से हाईवे रॉबरी व लूटपाट की पांच वारदात को सुलझाने का दावा किया है। आरोपी की कई राज्यों की पुलिस को तलाश थी। स्पेशल सेल डीसीपी संजीव कुमार यादव के अनुसार शातिर हाईवे लुटेरे व गैंगस्टर वेंकट राव उर्फ वेंकी उर्फ राजू के स्वरूप नगर, दिल्ली में सक्रिय होने के बारे में सूचना मिली थी।
विज्ञापन
कैश वैन लूटने के मामले में दिल्ली, पश्चिमी बंगाल, ओडिशा व छत्तीसगढ़ पुलिस इसकी तलाश कर रही थी। आरोपी वर्ष 2014 से फरार था। एसीपी अखिलेश्वर स्वरूप की टीम ने घेराबंदी कर आरोपी वेंकट राव को स्वरूप नगर इलाके से 25 मार्च को पकड़ लिया था।
विज्ञापन
आरोपी ने बताया कि वह एटीएम में पैसे डालने वाली कैश वैन रैकी करके अपना शिकार बनाते थे। इसके लिए ये वैन के रूट में कुछ दिन के लिए कमरा किराये पर ले लेते थे। इसके बाद ये सुनसान जगह पर कैश वैन को रुकवा कर गार्ड व ड्राइवर को काबू कर वैन से कैश लूट लेते थे।
आरोपी ने 2004 में अपने साथियों के साथ एक व्यक्ति की हत्या कर उससे साढ़े पांच लाख रुपये लूट लिए थे। इस मामले में सुल्तानपुरी पुलिस ने उसे उसके साथी जसविंदर, सुरेंद्र, सुनील व धर्मेन्द्र के साथ गिरफ्तार किया था। ये छह साल 10 महीने बाद मई, 2011 में जेल से बाहर आया और अपना अलग गिरोह बनाया।
गिरोह में झारखंड निवासी राधे, जसविंदर, रवि चौरासिया, विष्णु और अजित को शामिल किया। इस गिरोह ने खड़गपुर, पश्चिम बंगाल में कैश वैन से 16 लाख रुपये लूट लिए थे। इस मामले में इसके सभी साथी गिरफ्तार हो गए थे, जबकि वेंकट राव फरार हो गया था।
अक्तूबर, 2015 में गिरोह बनाया और मेदनीपुर, खड़गपुर पश्चिमी बंगाल में ही कैश वैन से 30 लाख रुपये लूटे। इस मामले में भी ये फरार था। जनवरी, 2016 में बिहार में लूटपाट की वारदात के दौरान वेंकट राव की जांघ में गोली लग गई थी। फरवरी, 2017 में आरोपियों ने जीटी करनाल रोड से चावल के कट्टों से भरे ट्रक को लूट लिया था।