स्पेशल सेल की छापेमारी में दिल्ली से 8 और यूपी के देवबंद से 4 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आज सुबह ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए दिल्ली, दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली और बाहरी इलाकों से सदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इनमें ज्यादातर युवा शामिल हैं।
स्पेशल सेल ने इनपुट्स के आधार पर छापेमारी की और कई लोगों को गिरफ्तार किया। इतना ही नहीं गिरफ्तार किए गए संदिग्ध लोगों से IED भी बरामद की गई है।
इन संदिग्ध लोगों के तार जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े हो सकते हैं, इनकी गतिविधियां भी संदिग्ध बताई गई है। फिलहाल पुलिस ने इन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद
दिल्ली के भजनपुरा समेत कई इलाकों से गिरफ्तार किए गए इन संदिग्ध आतंकियों से भारी मात्रा में विस्फोटक भी बरामद किया गया है। वहीं कुछ लोगों को डिटेन किया गया है।
बताया जा रहा है कि गिरफ्तार लोगों की संख्या 12 है। इनमें से 8 दिल्ली से जबकि 4 देवबंद से गिरफ्तार किए गए हैं।
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को दिल्ली और दिल्ली के कई बाहरी इलाकों में कुछ आंतकियों की मौजूदगी की खबर मिली थी। जिसके आधार पर छापेमारी की गई।