{"_id":"578545174f1c1b3f4113d825","slug":"spa-operator-for-several-months-been-raping-the-girl-in-manipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पा संचालक कई महीनों तक करता रहा मणिपुर की युवती से रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्पा संचालक कई महीनों तक करता रहा मणिपुर की युवती से रेप
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 13 Jul 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
rape
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मणिपुर की रहने वाली युवती ने स्पा संचालक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि आरोपी उसके साथ कई महीनों तक रेप करता रहा। एमएमएस बनाकर वायरल करने की भी धमकी दी।
विज्ञापन
पीड़िता स्पा सेंटर में काम करती थी। उसने सेक्टर-20 थाने में स्पा संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया है। मूलरूप से नार्थ-ईस्ट के मणिपुर की रहने वाली रीना (33) (परिवर्तित नाम) दिल्ली में रहती है। वह पिछले एक वर्ष से सेक्टर-26 स्थित जयपुरिया मार्केट स्पा सेंटर में काम कर रही थी।
विज्ञापन
वहां का संचालक दिल्ली निवासी राजीव है। एसएचओ सेक्टर-20 अमर नाथ यादव ने बताया कि रीना ने स्पा संचालक राजीव पर आरोप लगाया है कि वह दिसंबर 2015 और जनवरी 2016 में उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
वह उसे गाड़ी में बैठा कर ले जाता और किसी गुप्त स्थान पर दुष्कर्म करता। इस दौरान उसने उसका एमएमएस भी बनाया, जिसे उसकी वायरल करने की धमकी भी दी। इस डर से वह काफी दिनों तक चुप रही।
अब सोमवार को शिकायत दिए जाने के बाद रीना का मेडिकल करा दिया गया है। आगे मामले की जांच की जा रही है। अमरनाथ यादव का कहना है कि प्रथम दृष्टया जांच के बाद पता चला है कि स्पा संचालक ने चार दिन पूर्व रीना को नौकरी से भी निकाल दिया था।