फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   son of a factory owner kidnapped.

फैक्ट्री मालिक के ढाई साल के बेटे का अपहरण

Sun, 16 Nov 2014 12:36 AM IST
अमर उजाला, साहिबाबाद
अमर उजाला, साहिबाबाद Updated Sun, 16 Nov 2014 12:36 AM IST
विज्ञापन
son of a factory owner kidnapped.

गगन विहार इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने शनिवार सुबह सरेराह फैक्ट्री मालिक के ढाई साल के मासूम को किडनैप कर लिया।

विज्ञापन


आसपास के लोगों ने शोर मचाया मगर हेलमेट पहने बदमाश बच्चे को उठाकर भाग गए। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

गगन विहार डी ब्लॉक निवासी नितिन कुमार हर्ष विहार में अपनी सिलाई की फैक्ट्री चलाते हैं। शनिवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे उनका ढाई साल का बेटा ईशांत घर के बाहर कुछ और बच्चों के साथ खेल रहा था।

तभी काली बाइक पर सवार दो युवक आए और ईशांत को गोदी में उठाकर बाइक लेकर भागने लगे। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाते हुए युवकों के पीछे दौड़ लगाई। मगर बदमाश हाथ नहीं आए।
विज्ञापन


लोगों ने तुरंत मां राधा को घटना की जानकारी दी। इसके बाद राधा ने पिता नितिन को सूचित किया। आसपास के लोगों ने पुलिस के साथ मिलकर ईशांत की खोजबीन शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएचओ साहिबाबाद ने बताया कि जल्द ही ईशांत को खोज लिया जाएगा। उसकी तलाश में दो टीमें गगन विहार और दिल्ली के इलाकों में छापेमारी कर रही हैं।

अपहरण कर दिल्ली ले जाने की आशंका
लोगों ने बताया कि दोनों युवकों ने बाइक पर हेलमेट पहना था। ऐसे में पुलिस को शक है कि युवक अपहरण कर ईशांत को दिल्ली ले गए हैं। पुलिस की दो टीमें इलाकों में छापेमारी कर रही हैं।


पुरानी रंजिश और फिरौती दोनों एंगल पर जांच कर रही पुलिस
एसएचओ साहिबाबाद ने बताया कि अभी तक बच्चे के पिता के पास कोई फिरौती का फोन कॉल नहीं आया है। ऐसे में घटना के पीछे कोई पुरानी रंजिश हो सकती है।

परिजनों ने अभी किसी प्रकार की दुश्मनी से इंकार किया है। हालांकि पुलिस रंजिश और फिरौती दोनों एंगलों से जांच कर रही है।

मां का रो-रोकर बुरा हाल
घटना के बाद से ईशांत की मां राधा का रो-रोकर बुरा हाल है। ईशांत के अलावा नितिन की छह साल की बेटी भी है। राधा ने बताया कि उनका कलेजे का टुकड़ा उन्हें वापस चाहिए। अगर वह नहीं मिला तो वह भी जी नहीं सकेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed