फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   son killed in the front of his mother in delhi

मां मांगती रही बेटे की जिंदगी, सामने ही कत्ल कर दिया उसे

Fri, 18 Mar 2016 04:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 18 Mar 2016 04:51 PM IST
विज्ञापन
son killed in the front of his mother in delhi
कत्ल
सिविल लाइंस इलाके में बुधवार देर रात बदमाशों ने 18 साल के युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त शानू के रूप में हुई है। बेटे की जान बख्श देने की मां भीख मांगती रही, लेकिन आरोपियों ने बेरहमी से चाकू के कई वारकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन


वारदात के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को दबोच लिया। उनसे पूछताछ कर मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, शानू अपनी मां नन्नी के साथ मजनूं का टीला इलाके में रहता था।
विज्ञापन


नन्नी सिविल लाइंस इलाके में फुटओवर ब्रिज के पास पान-सिगरेट की दुकान चलाती है। शानू दुकान पर अपनी मां का हाथ बटा देता है। बुधवार रात करीब 11 बजे मां-बेटे दुकान बंद कर घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक युवक ने चाकू निकालकर शानू पर हमला कर दिया

son killed in the front of his mother in delhi
हत्या - फोटो : DEMO Pics
सिविल लाइंस इलाके में पाल डेयरी के पास तीन लड़कों से शानू की बहस हो गई। आरोपियों ने शानू को पीटना शुरू कर दिया। इसी बीच एक युवक ने चाकू निकालकर शानू पर हमला कर दिया।

मां बेटे को छोड़ देने की भीख मांगती रही, लेकिन आरोपियों ने चाकू के कई वार शानू के शरीर पर कर फरार हो गए। गंभीर हालत में शानू को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

वारदात के बाद हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तार तीनों युवक नेपाली हैं। उनसे पूछताछ कर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed