फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Som Pal died in custody at the police station was put in charge of the gypsy hideout

हिरासत में मारे गए सोमपाल को थाना प्रभारी की जिप्सी में लगाया गया ठिकाने

Wed, 04 Jan 2017 05:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 04 Jan 2017 05:14 PM IST
विज्ञापन
Som Pal died in custody at the police station was put in charge of the gypsy hideout
file photo
पुलिस हिरासत में मारे गये सोमपाल की लाश को सरकारी जिप्सी से ठिकाने लगाया गया था। बताया जा रहा है कि जिप्सी थाना प्रभारी की थी। जांच के दौरान फोरेंसिक टीम ने जिप्सी की जांच-पड़ताल की है और कुछ सबूत इकट्ठा किए हैं। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से खून के सबूत भी लिए हैं। 
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच में यह बात सामने आयी है कि 28 दिसंबर को सोमपाल को आदर्श नगर थाने में पूछताछ के लिए बुलाया गया था। इस बात के सबूत थाने में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हैं। उसे थाने में लाने के बाद ड्यूटी आफिसर के पास बिठाया गया था। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि सोमपाल रात में वहां से उठकर उपर की ओर भागा। पुलिसकर्मियों ने उसका पीछा किया। लेकिन छत पर पहुंचकर सोमपाल ने वहां से छलांग लगा दी। पुलिसकर्मियों ने सरकारी जिप्सी पर जख्मी सोमपाल को लेकर बाबू जगजीवन राम अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। इस बात की जानकारी होने के बाद थाना प्रभारी ने पुलिसकर्मियों को थाने से बाहर रहने के लिए कहा और बाद में सोमपाल के शव को ठिकाने लगाने के लिए कहा। पुलिसकर्मियों ने निर्देश मिलने के बाद शव को सुनसान जगह पर फेंक दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद थाना प्रभारी दो दिन की छुट्टी पर चले गये। जबकि पुलिसकर्मी अपने काम पर लौट आए। जांच में यह बात भी सामने आयी है कि पुलिसकर्मियों ने शव को फेंकने के बाद जिप्सी को धुलवा दिया था। जब मामले का खुलासा हुआ तो वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने थाना प्रभारी से इस बाबत पूछताछ की। लेकिन उन्होंने घटना के बारे में अनभिज्ञता जतायी और सिपाहियों पर इसका ठीकरा फोड़ दिया। लेकिन सिपाहियों ने सारी बातों का खुलासा कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed