फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Snacing used for girlfriends, arrested.

गर्लफ्रेंड के लिए करता था स्नैचिंग, गिरफ्तार

Mon, 10 Nov 2014 12:57 AM IST
अमर उजाला, साहिबाबाद
अमर उजाला, साहिबाबाद Updated Mon, 10 Nov 2014 12:57 AM IST
विज्ञापन
Snacing used for girlfriends, arrested.
गर्लफ्रेंड का खर्च उठाने के लिए स्नैचर बने युवक को उसके दो अन्य साथियों समेत लिंक रोड पुलिस ने बीईएल कंपनी के पास से शनिवार रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पकड़े गए स्नैचर पिछले करीब एक साल से इंदिरापुरम, वैशाली और वसुंधरा की सोसायटी के गेट से फोन पर बात करने वाले लोगों को निशाना बनाते थे।

तीनों 100 से अधिक चेन और मोबाइल स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। उनके पास से लूटे गए 10 मोबाइल फोन, तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं।

सीओ इंदिरापुरम अतुल यादव ने बताया कि शनिवार रात को पुलिस बीईएल कंपनी के पास गश्त कर रही थी। तभी एक बाइक पर सवार तीन युवकों को रोकने की कोशिश की।

पुलिस को देखते ही युवकों ने बाइक दौड़ा दी। पुलिस ने पीछा किया तो पीछे बैठे बदमाश ने एक फायर किया। इसके बाद पुलिस ने तीनों को घेरकर दबोच लिया। पूछताछ में पता चला कि तीनों स्नैचर हैं।
विज्ञापन


पकड़े गए बदमाश आकाश की एक साल पहले गर्लफ्रेंड बनी, जिसके खर्च उठाने के लिए उसने बाइक पर चेन स्नैचिंग करनी शुरू की। अपने साथ सन्नी और नितिन को भी रखा।

आकाश सिकंदराबाद, सन्नी उर्फ सचिन, टीला शाहबाजपुर और नितिन राजीव कालोनी साहिबाबाद का रहने वाला है। उनके पास से 10 मोबाइल फोन, स्पोर्ट्स बाइक, तमंचा और कारतूस भी बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों मोबाइल लूटकर घंटाघर में मोबाइल शॉप चलाने वाले विंकेश को बेचते थे। पुलिस विंकेश की तलाश कर रही है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।


अय्याशी के लिए शालीमार गार्डन में लिया थ्री बेडरूम फ्लैट
एसएचओ राशिद अली ने बताया कि तीनों ने अय्याशी के लिए शालीमार गार्डन में थ्री बेडरूम फ्लैट किराए पर लिया था। गर्लफ्रेंड को स्टेटस दिखाने के लिए आकाश इस फ्लैट को अपना बताता था। फ्लैट का 15000 हजार रुपये किराया भी लूटे मोबाइल और चेन बेचकर दिया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed