{"_id":"58c191064f1c1b8322dc5056","slug":"snach-car-gun-jind-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":" पिस्तौल के बल पर बदमाशों ने छीनी गाड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिस्तौल के बल पर बदमाशों ने छीनी गाड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद
Updated Fri, 10 Mar 2017 09:55 AM IST
विज्ञापन
demo pic
जुलाना के ब्राह्मणवास मोड़ पर पिस्तौल के बल पर दो बदमाशों ने गाड़ी और नकदी लूट ली। गाड़ी लूटने की सूचना पाकर जुलाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र में नाकाबंदी करके लुटेरों की तलाश की, लेकिन उनका सुराग नहीं लगा। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, एसडीएम नगर फरीदाबाद निवासी बंतसिंह बुधवार को अपनी पत्नी रेशमा, पुत्रवधू सुनीता के साथ अपनी रिश्तेदारी गांव कागसर आए हुए थे। शाम को वह जींद में दवाई लेने के लिए आए थे और जींद से खाना खाकर फरीदाबाद के लिए निकले थे।
विज्ञापन
जब वह जुलाना के ब्राह्मणवास मोड पर पहुंचे तो एक ढाबे पर चाय पीने के लिए रुके। जब वे चाय पीकर वापस गाड़ी में सवार हुए तो इसी दौरान दो युवक आए और उस पर पिस्तौल तानकर गोली मारने की धमकी दी और उनको गाड़ी से नीचे उतार दिया।
विज्ञापन
इसके बाद खुद सवार होकर उसकी गाड़ी को अपने साथ ले गए। उसने बताया कि गाड़ी में 12 हजार रुपये की नकदी, एक मोबाइल रखा हुआ था। बाद में इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने बंतसिंह की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।