{"_id":"58ac7d284f1c1b9e1cb22ea5","slug":"sleeping-elderly-woman-raped-in-the-plot-a-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लॉट में सो रही बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्लॉट में सो रही बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म, केस दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 22 Feb 2017 10:30 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : The Sun
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्लॉट में सो रही महेंद्रगढ़ चुंगी निवासी एक महिला के साथ अज्ञात ने दुष्कर्म कर डाला। पीड़िता ने मामले की शिकायत सिटी थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाकर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सिटी थाना पुलिस को दी शिकायत में महेंद्रगढ़ चुंगी नजदीक रहने वाली एक 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने बताया कि वह अपने प्लॉट में सो रही थी। रात के समय किसी ने अंधेरे में उसका मुंह दबोच लिया और जबरन दुष्कर्म कर डाला।
विज्ञापन
बुजुर्ग ने सुबह घटना की शिकायत सिटी थाना पुलिस को दी। थाने की एएसआई सुनीता देवी ने बुजुर्ग महिला का मेडिकल भिवानी सिविल अस्पताल में करवाया।
जांच अधिकारी सुनीता देवी ने बताया कि पीड़िता ज्यादा उम्र की होने के कारण आरोपी को देख नहीं सकी और यह भी पता नहीं चल रहा है कि आरोपी एक था या इससे ज्यादा। फिलहाल पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म करने का केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपी की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन