फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Six year old boy returning from school Misdeed

स्कूल से लौट रहे छह साल के लड़के के मुंह में कपड़ा डालकर कुकर्म

Wed, 18 Jan 2017 12:16 AM IST
यशलोक सिंह/अमर उजाला, गुरुग्राम
यशलोक सिंह/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Wed, 18 Jan 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
Six year old boy returning from school Misdeed
rape shimla

पुन्हाना उपमंडल के बीसरू गांव में एक छह वर्षीय बच्चे के साथ गांव के ही युवक द्वारा कुकर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। बिछौर पुलिस ने बच्चे का मेडिकल कराकर पीडित बच्चे कि शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।  

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में पीडित बच्चे के पिता ने कहा कि उनका 6 वर्षीय मासूम बच्चा प्रतिदिन की तरह सोमवार को भी स्कूल गया था। स्कूल की छुट्टी के बाद जब वो घर आ रहा था तो गांव के ही एक युवक ने बच्चें को पैसे का लालच देकर पास में सरसों के खेत में ले गया। जहां उसने बच्चे के मुंह में कपडा ठूस कर उसके साथ कुकर्म किया।
विज्ञापन


घटना को अंजाम देकर आरोपी युवक बच्चें को खेत में ही अचेत अवस्था में छोडकर फरार हो गया। बच्चे को होश आया तो उसने आपबीती अपने परिजनों को बताई। परिजनों ने आरोपी युवक के घर जाकर उसके परिजनों को जब इसके बारे में बताया तो आरोपी युवक के परिजनों ने पीडित बच्चे के परिजनों के साथ हाथापाई तक कर डाली। इसके बाद पीडित बच्चें के परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने बच्चें का मेडिकल कराकर मामला दर्ज कर लिया है। बिछोर थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह का कहना है की मामला  दर्ज कर लिया है पुलिस जांच कर रही है जल्द ही आरोपी को गिरतार कर लिया जाऐगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed