फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Six vehicles damaged by the impact of BMW

बीएमडब्ल्यू की टक्कर से छह वाहन क्षतिग्रस्त

Sun, 07 Feb 2016 08:30 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sun, 07 Feb 2016 08:30 PM IST
विज्ञापन
Six vehicles damaged by the impact of BMW

नशे की खुमारी रविवार को कई लोगों पर भारी पड़ गई। शास्त्रीनगर में बीएमडब्ल्यू कार की टक्कर से छह वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, जिनमें तीन कार, दो बाइक और एक रिक्शा शामिल है।

विज्ञापन


रिक्शा चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आरोपी कार चालक नशे में बताया जा रहा है, जिसे लोगों ने दबोच लिया और कविनगर पुलिस केसुपुर्द कर दिया।

हादसे में बीएमडब्ल्यू भी डेमेज हो गई। थाने में इन पक्षों में समझौते की कोशिश जारी थी। देर शाम तक तहरीर नहीं दी गई थी।

कविनगर एसएचओ ने बताया कि हादसा दोपहर करीब एक बजे हुआ। बीएमडब्ल्यू एक बिल्डर चला रहा था, जिसने पर पहले रिक्शे में टक्कर मारी। इसकेबाद तीन कारों और दो बाइकों को क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन


फिल्मी स्टाइल में हुए हादसे के दौरान सड़क पर भगदड़ मच गई। लोग इधर-उधर भागे। आरोपी चालक कार से उतरकर भागने लगा, जिसे लोगों ने दबोच लिया।

पुलिस आरोपी को थाने ले आई। कार सवार नशे में था। तहरीर मिलने पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

जिन लोगों केवाहन क्षतिग्रस्त हुए, उनमें पवन और धनंजय शास्त्रीनगर, मारुफ डासना, कृष्णा बागू कालोनी हैं। एक कार चालक का पता नहीं चल सका। रिक्शा हरसांव के रमेश का है। वह अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्लाईओवर की रेलिंग तोड़ अंडे की दुकान में घुसा कैंटर
भाटिया मोड़ के पास फ्लाईओवर की रेलिंग तोड़कर ट्रक अंडे की दुकान में घुस गया। हादसा रविवार सुबह हुआ।

गनीमत रही कि दुकान खुली हुई नहीं थी, जिस कारण बड़ा हादसा टल गया। माना जा रहा है कि चालक को नींद की झपकी लगी, जिससे कैंटर अनियंत्रित हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed