साले की हत्या की रिपोर्ट लिखवाने थाने पहुंचा जीजा, पुलिस ने कुछ ऐसे उलझाया कबूला कंपा देने वाला सच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में अपने साले की हत्या की रिपोर्ट लिखवाने जब जीजा थाने पहुंचा तो पुलिस ने उसको अपनी बातों में कुछ ऐसा उलझाया कि उसने कुछ ऐसा सच कबूला जिसे सुनकर कोई भी सिहर उठे।
दिल्ली में साले ने अपने जीजा की बहन से नजदीकियां क्या बढ़ाई, नाराज जीजा ने भाइयों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त पक्का चबूतरा, बालूगंज, आगरा, यूपी निवासी शैलेंद्र उर्फ शैलू (32) के रूप में हुई है।
पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर शैलेंद्र के जीजा राजू (32), उसके भाई सुरेश (27) और हेमराज उर्फ भूषण (26) को गिरफ्तार कर लिया है। राजू ने हत्या के बाद खुद ही पुलिस को सूचना देकर बुलाया।
आरोपी ने झूठी कहानी रची और बताया कि शैलेंद्र ने बाजार में एक लड़की के साथ छेड़छाड़ की, जिसके बाद भीड़ ने उसकी पिटाई कर दी और जिससे उसकी मौत हो गई। फिलहाल, पुलिस राजू के एक अन्य भाई रवि की तलाश कर रही है।
बाहरी जिले के अतिरिक्त जिला पुलिस उपायुक्त राजेंद्र सिंह सागर ने बताया कि मंगलवार रात 12.25 बजे आनंदपुर धाम, कराला, कंझावला इलाके में राजू ने अपने साले की हत्या की सूचना दी थी। आरोपी का कहना था कि भीड़ ने छेड़छाड़ के आरोप में उसके साले शैलेंद्र उर्फ शैल की हत्या कर दी।
पुलिस को राजू के बयान पर कुछ शक हुआ। सख्ती से पूछताछ में उसने शैलेंद्र की हत्या की बात कबूल कर ली। आरोपी ने बताया कि शैलेंद्र पेंटर था। शुरुआत में वह उसके घर पर ही रहता था।
इसी दौरान शैलेंद्र ने उसकी बहन से नजदीकियां बढ़ा ली। राजू के विरोध पर उसने जीजा का घर छोड़कर मंगोलपुरी में रहना शुरू कर दिया। हालांकि वह लगातार जीजा के बहन से मिलता रहा। मंगलवार भी शैलेंद्र राजू के घर आया था।
राजू के छोटे भाई सुरेश ने भाइयों को सूचना दी। घर पहुंचकर राजू, हेमराज और रवि को बुला लिया। चारों भाइयों ने डंडे और बेल्ट से पीटकर उसकी हत्या कर दी। बाद में पुलिस को कॉल कर गुमराह करने का भी प्रयास किया।