{"_id":"24eba177ecf794b3005f8637d8c0b101","slug":"simranjit-murder-case-police-says-this-is-contract-killing","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुपारी लेकर की गई थी सिमरन की हत्या!","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सुपारी लेकर की गई थी सिमरन की हत्या!
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 18 Feb 2014 12:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करोलबाग मेट्रो स्टेशन के पास महिला आईटी मैनेजर सिमरनजीत कौर की हत्या को कॉन्ट्रैक्ट किलिंग से जोड़कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि हत्याकांड से जुड़े हर पहलू की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
सिमरनजीत के पति मनरीत सिंह से भी पूछताछ की जाएगी। सिमरनजीत के परिवार वालों को तफ्तीश में शामिल होने के लिए कहा गया है। उनसे पति-पत्नी के बीच संबंध के बारे में जानकारी मिलेगी।
विज्ञापन
जांच से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि यह पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि कहीं सिमरनजीत और उसके पति के बीच संबंधों में कोई तनाव तो नहीं था। पुलिस सिमरनजीत के मोबाइल कॉल रिकॉर्ड निकालकर पति से उसकी बातचीत का ब्योरा भी तैयार कर रही है।
विज्ञापन
पढ़ें: वेलेंटाइन डे की रात महिला के दिल पर मारा था चाकू, मौत
पुलिस ने कॉन्ट्रैक्ट किलिंग की आशंका जताई है। जालंधर में सिमरनजीत का अंतिम संस्कार करने के बाद सोमवार को परिवार दिल्ली लौट आया। सिमरनजीत के पिता एचके सिंह एक्साइज विभाग में वरिष्ठ अधिकारी के पद पर कार्यरत थे।
गत वर्ष अगस्त में उनकी मौत हो गई थी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे युवक के हुलिए के आधार पर इलाके के बदमाशों का ब्योरा भी एकत्र कर रही है। पुलिस अब तक करीब सौ से ज्यादा बदमाशों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर चुकी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद लैब से रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है।