{"_id":"57f69dd44f1c1b666d270295","slug":"sim-mobile-loot-back-made-an-appeal-from-punks","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल लूटकर सिम किया वापस, बदमाशों से लगाई थी गुहार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोबाइल लूटकर सिम किया वापस, बदमाशों से लगाई थी गुहार
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 07 Oct 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
लूट, क्राइम
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल लाइंस इलाके में बदमाशों ने चाकू की नोंक पर एक ऑटो चालक से मोबाइल फोन लूट लिया। हालांकि, मांगने पर बदमाशों ने पीड़ित को फोन से सिम निकालकर वापस कर दिया।
विज्ञापन
लेकिन इससे पहले कि बदमाश भाग पाते पीसीआर कर्मियों ने तीनों को दबोच लिया। पुलिस ने मोबाइल बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार, खजूरी खास निवासी ऑटो चालक मोहम्मद सलीम (48) बुधवार रात घर जा रहे थे।
विज्ञापन
इसी दौरान तीन युवकों ने चांदगीराम अखाड़ा के पास उन्हें रुकने का इशारा किया। ऑटो रोकते ही दो बदमाशों ने चाकू निकालकर लूटपाट करने लगे। सलीम के पास रुपये नहीं थे, बदमाशों ने उनसे मोबाइल फोन छीन लिया। सलीम ने सिम वापस करने की गुहार लगाई तो बदमाशों ने सिम वापस कर दिया।
विज्ञापन
वारदात के बाद बदमाश फरार हो गए। सलीम ने सड़क की दूसरी तरफ पीसीआर वैन देखी। उन्होंने पुलिसकर्मियों को घटना के बारे में बताया। पुलिस ने सलीम को लेकर बदमाशों का पीछा कर कुछ दूरी उन्हें दबोच लिया। आरोपियों की पहचान प्रदीप, बादल और शिवनाथ के रूप में हुई। तीनों बस अड्डा के पास रहते हैं।