फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Silver pulled for justice March beat Pan boss had sons killed

रजत के इंसाफ के लिए निकाला शांति मार्च, पान मालिक के बेटों ने पीट-पीटकर की थी हत्या

Mon, 04 Jul 2016 01:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 04 Jul 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
Silver pulled for justice March beat Pan boss had sons killed
लोगों ने दी श्रृद्धांजलि - फोटो : अमर उजाला

मयूर विहार फेज-3 में बुधवार को रिलाइंस कंपनी के अधिकारी के बेटे रजत मेनन की हत्या मामले में रविवार को इलाके में शांति मार्च निकाला गया। इस मौके पर दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले हजारों दक्षिण भारतीय लोगों ने मार्च में हिस्सा लिया। 

विज्ञापन


बाद में ए-1 के पार्क में एक शांति सभा का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने रजत को श्रृद्धांजलि दी। स्थानीय लोगों ने रजत को इंसाफ दिलाने की मांग की। 
विज्ञापन


लोगों का आरोप है कि इलाके की पान की दुकानों पर खुलेआम मादक पदार्थों की बिक्री हो रही है। पुलिस इस पर लगाम लगाए। रविवार को दक्षिण भारतीय लोगों ने मयूर विहार फेज-3 स्थित पॉकेट ए-1 में जुटना शुरू कर दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों का आरोप पान की दुकानों पर बिकता है नशे का सामान

Silver pulled for justice March beat Pan boss had sons killed
इंसाफ के लिए जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला

पार्क से शुरू हुआ मार्च मयूर विहार के अलग-अलग पॉकेट में होता हुआ वहीं समाप्त हो गया। शाम करीब 6.00 बजे शांति सभा का आयोजन किया गया। इसमें फारवर्ड ब्लॉक के नेता जी.देवराजन, भाकपा नेता एनी राजा, स्थानीय आप पार्टी विधायक मनोज कुमार और निगम पार्षद राजीव वर्मा  व प्रियंका गौतम भी पहुंचे। 

भीड़ को देखते पुलिस ने भारी पुलिस बल की तैनाती थी। बता दें कि बुधवार को अपने दो दोस्तों के साथ ट्यूशन पढने निकले रजत की पान की दुकान मालिकों के लड़कों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी।

पुलिस ने दोनो लड़कों का दबोच भी लिया था। फिलहाल अभी पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed