{"_id":"ccfe1273b3cac316262fdc4e45a239f2","slug":"shovel-cut-killing-woman-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोनी में फावड़े से काटकर युवती की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लोनी में फावड़े से काटकर युवती की हत्या
अमर उजाला, लोनी
Updated Wed, 10 Dec 2014 01:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोनी की इंदिरा कालोनी में बुधवार रात अज्ञात हत्यारों ने 18 वर्षीय युवती की फावड़े से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। घटना के समय युवती की मां व भाई पास की कालोनी में एक आयोजन में गए थे, जबकि बहन ड्यूटी पर थी।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, इंदिरा कालोनी में वंदना देवी का परिवार रहता है। आगरा निवासी वंदना के पति यहां बैंक में कर्मचारी थे। पांच साल पहले उनकी मौत के बाद वंदना तीन बच्चों के साथ अपने मकान में रहती थी।
विज्ञापन
वंदना की बड़ी बेटी मनीषा नोएडा की एक कंपनी में नौकरी करती है और रात को नौ-दस बजे आती है। मंगलवार रात वंदना बेटे कपिल के साथ कस्बे की पूजा कालोनी में एक आयोजन में भाग लेने गई थी, घर पर बेटी मीनाक्षी अकेली थी।
विज्ञापन
आयोजन से लौटने पर रात 8:30 बजे वंदना वापस लौटी। घर में अंधेरा था और दरवाजा खुला था। वंदना ने रोशनी कर आसपास के लोगों को बुलाया और मीनाक्षी की तलाश की।
घर के एक निर्माणाधीन कमरे में खून से लथपथ उसका शव पड़ा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों ने चीखने-चिल्लाने की आवाज नहीं सुनने की बात कही है।