{"_id":"bfdc530db032dc0a2430ca40d2734809","slug":"shot-in-eyies-in-tripple-murder-case-of-jaitapur-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरने के बाद भी मारता रहा आंखों में गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मरने के बाद भी मारता रहा आंखों में गोली
पुरुषोत्तम वर्मा/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 18 Feb 2014 12:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैतपुर में तिहरे हत्याकांड में शामिल आरोपी सचिन ने अमित की मौत होने के बावजूद उसकी आंख में सटाकर गोली मारी थी। पूछताछ के दौरान यह बात पुलिस की गिरफ्त में आए सचिन ने बताई।
विज्ञापन
उसका कहना है कि पार्किंग के लिए हुए विवाद में अमित उसे आंखे दिखा रहा था। आरोपी ने अमित को घूरने से मना किया लेकिन वह नहीं माना। इसलिए उसने अमित की आंख में गोली मारन का निर्णय कर लिया।
विज्ञापन
इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि आरोपी व पीड़ित परिवार के बीच कितनी गहरी दुश्मनी थी। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस के अनुसार सचिन ने मौके पर सात राउंड फायरिंग की थी। वह एक महीने पहले ही जेल से बाहर आया था।
विज्ञापन
पढ़ें: ट्रिपल मर्डर: पार्किंग विवाद बना वारदात की वजह
सचिन ने बताया कि उसने ओमप्रकाश के घर के बगल में विधवा महिला का मकान किराए पर लिया था। इस मकान की मरम्मत करवाने के बाद उसने सात से आठ लाख रुपये लगाकर जिम खोला था।
जिम शुरू होने वाला था, तभी अमित और उसके भाई सुजीत ने विधवा महिला को बहका दिया, जिसके बाद वह सचिन से घर खाली करने के लिए कहने लगी। इसकी वजह से जिम खुलने से पहले ही बंद हो गया।
सचिन ने बताया कि अमित और सुजीत उसे दो बार गिरफ्तार भी करवा चुके थे। जब भी वह ओमप्रकाश मिश्रा के घर के सामने से निकलता था तो अमित व सुजीत जिम खोलने को लेकर उस पर कमेंट करते थे।
आए दिन के तानों से सचिन के मन में दोनों भाइयों के प्रति नफरत बढ़ती चली गई। सचिन ने बताया कि उसकी दुश्मनी दोनों भाइयों से ही थी।