{"_id":"585bf44a4f1c1ba107e3a04f","slug":"shot-and-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली सी बात पर मार दी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मामूली सी बात पर मार दी गोली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 23 Dec 2016 01:38 PM IST
विज्ञापन
अकाली नेता बलदेव सिंह खैहरा के रसोइये की गोली लगने से मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोकलपुरी इलाके में मामूली बात पर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। मारपीट के दौरान एक ने गोली चला दी, जो वहां से गुजर रहे युवक को जा लगी। जख्मी हालत में पीड़ित गोविंद (26) को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
वहीं, मारपीट के दौरान सिर में गंभीर चोट लगने पर पुलिस ने इसरार (24) को भी अस्पताल में भर्ती कराया। इसरार की शिकायत पर मारपीट व हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है। पुलिस के मुताबिक, इसरार सपरिवार गली नंबर-1, मूंगा नगर में रहता है। वह भजनपुरा मेन मार्केट में मोबाइल बनाने का काम करता है।
विज्ञापन
मंगलवार रात इसरार ने भजनपुरा में अपने दोस्त शब्बू के साथ शराब पी। बाद में दोनों गोकलपुरी मजार के पास एक रेहड़ी पर अंडा खा रहे थे। वहां खड़े दो युवकों से शब्बू की कहासुनी हो गई। तभी आरोपियों ने पांच-छह युवकों को बुला लिया और इसरार व शब्बू पर हमला कर दिया। दोनों की पिटाई के दौरान एक युवक ने पिस्टल से गोली चला दी। गोली शब्बू या इसरार को न लगकर राहगीर गोविंद को जा लगी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन