{"_id":"5841ce164f1c1be665de8158","slug":"shooter-arrest-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिसकर्मियों पर गोली चलाने वाला गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिसकर्मियों पर गोली चलाने वाला गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 03 Dec 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम जिले के स्पेशल स्टाफ ने विकासपुरी इलाके में पुलिस टीम पर गोली चलाने वाले बदमाश मोहम्मद गुड्डू (27) को उसके दो सहयोगियों के साथ गिरफ्तार कर लिया। हत्या के एक मामले में गुड्डू को आजीवन कारावास की सजा मिल चुकी है।
विज्ञापन
लेकिन हाईकोर्ट में अपील करने की वजह से फिलहाल वह जमानत पर है। पुलिस को पकड़े गए बदमाश के पास से एक पिस्टल, चार कारतूस और दो बाइक मिली है।
जिला पुलिस उपायुक्त विजय कुमार ने बताया कि 26 अक्तूबर की रात विकासपुरी थाने में तैनात दो पुलिसकर्मी गश्त कर रहे थे।
पुलिसकर्मियों ने संदिग्ध हालत में खड़े सात आठ लोगों से पूछताछ करने की कोशिश की तो एक बदमाश ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई कर पुलिस ने दो बदमाशों को दबोच लिया। पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ में पता चला कि वह मोहम्मद गुड्डू गैंग के सदस्य हैं।
विज्ञापन
जांच में पता चला कि गुड्डू इलाके में उगाही, शराब तस्करी और सट्टा का धंधा करता है। उसका सद्दाम गैंग से वर्चस्व को लेकर विवाद चल रहा है। इस वजह से दोनों गैंग के कई सदस्यों की हत्या हो चुकी है। वर्ष 2007 में सद्दाम के एक सहयोगी की हत्या में मोहम्मद गुड्डू को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी।
विज्ञापन
आठ साल जेल में रहने के बाद उसने हाईकोर्ट में अर्जी दाखिल की है, जिस वजह से अदालत ने उसे जमानत पर रिहा कर दिया। जेल से निकलते ही गुड्डू ने नये सिरे से गैंग तैयार किया और सद्दाम के सहयोगियों की हत्या करने के मकसद से 26 अक्तूबर की रात विकासपुरी पहुंचा था, जहां उसकी पुलिस टीम से मुठभेड़ हो गई।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक 1 दिसंबर को पुलिस टीम को मोहम्मद गुड्डू के विकासपुरी में आने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस टीम ने पावर हाउस के पास से उत्तम नगर निवासी मोहम्मद गुड्डू, लाखन और गौरव को गिरफ्तार कर लिया।