फेसबुक दोस्त से शादी के लिए भारत आई उजबेक लड़की, प्रेमी ने जिस्मफरोशी के लिए बनाया दबाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसंतकुंज थाने में उज्बेकिस्तान की एक युवती ने बलात्कार और जिस्मफरोशी के धंधे में उसे धकेलने की शिकायत की है। पुलिस ने युवती की शिकायत के आधार पर FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
उज्बेकिस्तान की युवती ने अल्ताफ उर्फ राजा नाम के शख्स पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती के मुताबिक कुछ दिन पहले उसकी फेसबुक पर राजा से दोस्ती हुई थी। राजा ने लड़की को बताया कि वह उससे प्यार करता है और शादी करना चाहता है।
जिसके बाद युवती उज्बेकिस्तान से शादी के झांसे में आकर भारत आ गई। लेकिन राजा ने लड़की को जिस्मफरोशी के धंधे में लगाने की कोशिश की। इतना ही नहीं भारत आने से पहले युवती को राजा ने बताया था कि उसकी शादी नहीं हुई है, जबकि वह शादीशुदा है। उसकी पत्नी का नाम अंजली है।
हालांकि बताया जा रहा है कि अंजलि से उसके रिश्ते की अबतक पुष्टि नहीं हो सकी है। अंजली पर भी उज्बेकिस्तानी युवती पर दबाव बनाने और गलत काम के लिए मजबूर करने का आरोप है।
वहीं पीड़ित युवती की दोस्त का कहना है कि उसके साथ जिस्मफरोशी के लिए दबाव बनाने और जोर-जबरदस्ती करने का मामला लगभग एक हफ्ते से चल रहा है। पीड़ित विदेशी युवती के साथ कईं दिनों तक मारपीट भी की गई। जबकि उसका पासपोर्ट, वीजा, पैसा और मोबाइल भी छीन लिया गया है।
पीड़िता की यह दोस्त उज्बेकिस्तान से है और भारत में रहती है। युवती ने कड़ी मशक्कत के बाद अपनी दोस्त से संपर्क किया और सब बातें बताई। जिसके बाद वह युवती को बसंतकुंज थाने लेकर आई और मामला दर्ज कराया।