{"_id":"5b0029264f1c1be8408b6580","slug":"shameful-46-year-old-accused-arrested-in-attempt-of-rape-to-one-and-a-half-years-old-child-at-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां धो रही थी कपड़े, तभी जोर जोर से रोने लगी डेढ़ साल की मासूम, भागकर आई तो उड़ गए होश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मां धो रही थी कपड़े, तभी जोर जोर से रोने लगी डेढ़ साल की मासूम, भागकर आई तो उड़ गए होश
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 21 May 2018 10:03 AM IST
विज्ञापन
नाबालिग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाफराबाद इलाके में डेढ़ साल की मासूम बच्ची के साथ 46 साल एक शख्स ने दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर उसकी मां ने शोर मचा दिया। आरोपी ने फरार होने का प्रयास किया, लेकिन मां ने पड़ोसियों की मदद से आरोपी को पकड़ लिया।
विज्ञापन
बाद में पिटाई लगाने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। आरोपी की पहचान सर्वेश (46) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो की धाराओं में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक मासूम अपने परिवार के साथ जाफराबाद इलाके में रहती है। इसका पिता सब्जी बेचता है। शुक्रवार को मासूम का पिता सब्जी बेचने गया था, मां भी कपड़े धो रही थी। इस बीच इनके पड़ोस में रहने वाला सर्वेश नामक अधेड़ शख्स उसे खिलाने लगा। चुपचाप आरोपी मासूम को अपने कमरे पर ले गया।
विज्ञापन
शुरूआत में उसने बच्ची के साथ छेड़छाड़ की। इसके बाद आरोपी ने उससे दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची जोर-जोर से रोने लगी। इसी दौरान मासूम की मां उसकी आवाज सुनकर सर्वेश के कमरे में पहुंच गई।
मासूम की हालत देखकर उसने शोर मचा दिया। आरोपी ने फरार होने का प्रयास किया। लेकिन पड़ोसियों की मदद से आरोपी को दबोच लिया गया। बाद में उसकी जमकर पिटाई लगाई गई। इधर खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मासूम का अस्पताल ले जाकर मेडिकल कराया, जहां रेप की पुष्टि नहीं हो पाई। आरोपी ने बस दुष्कर्म का प्रयास किया। पुलिस ने उसी आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।