{"_id":"5a9c10054f1c1bd04b8b8d02","slug":"sexual-violence-with-neighborhood-teenager-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैवानियत, पड़ोस की किशोरी के साथ कर दिया गंदा काम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हैवानियत, पड़ोस की किशोरी के साथ कर दिया गंदा काम
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sun, 04 Mar 2018 08:56 PM IST
विज्ञापन
sexual harrasment
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद की सेक्टर 55 थाना क्षेत्र में रहने वाली 13 वर्षीय किशोरी को पड़ोस में ही रहने वाले 17 वर्षीय किशोर ने हवस का शिकार बना डाला। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक सेक्टर 55 थाना क्षेत्र में रहने वाले एक परिवार की 13 वर्षीय बेटी सोमवार शाम घर के बाहर खेल रही थी। पड़ोस में रहने वाला 17 वर्षीय किशोर उसे खेलने के बहाने अपने साथ ले गया।
विज्ञापन
सुनसान जगह पर जान से मारने की धमकी दे किशोरी से यौन हिंसा की और उसे छोड़ कर भाग गया। रोती बिलखती घर पहुंची किशोरी ने मां को आपबीती सुनाई। एसएचओ सेक्टर 55 ने बताया कि मामले की जांच महिला पुलिस अधिकारी को सौंपी गई है, आरोपी को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन