फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   sex racket in delhi, police found foreign girls

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: मिलीं कई विदेशी लड़कियां

Fri, 05 Sep 2014 07:36 AM IST
Updated Fri, 05 Sep 2014 07:36 AM IST
विज्ञापन
sex racket in delhi, police found foreign girls

दिल्ली के वसंत विहार थाना क्षेत्र में बंधक बनाकर विदेशी लड़कियों से वेश्यावृति कराने का मामला सामने आया है। पुलिस ने जबरन वेश्यावृति में धकेली गईं सात लड़कियों को मुक्त कराया है।

विज्ञापन


ज्यादातर पीड़ित नेपाल व भूटान की रहने वाली हैं। तीन लड़कियों की उम्र 14 से 15 वर्ष के बीच हैं। पुलिस आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व वेश्यावृति कराने का मामला दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन


दक्षिण जिला पुलिस के अनुसार मामले का खुलासा उस वक्त हुआ, जब एक युवती आरोपी के चंगुल से निकलकर मंगलवार रात थाने पहुंच गई। युवती ने बताया कि संदीप नाम का शख्स मुनिरका में रहकर वेश्यावृति के रैकेट को चला रहा था। उसने लड़कियों को मुनिरका में ही एक मकान में रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


तफ्तीश में पता चला कि डिमांड को देखते हुए संदीप नेपाल व भूटान से नाबालिग लड़कियों को मंगाता था। आरोपी लड़कियों को एक दिन में चार से पांच ग्राहकों के पास भेजता था। इसके बाद पुलिस ने पीड़ित लड़कियों को मुक्त करा लिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के पास कई महंगी गाड़ियां हैं और वह लड़कियों को इन्हीं गाड़ियों में दिल्ली व एनसीआर के हाई प्रोफाइल ग्राहकों के पास भेजता था। पुलिस ने लड़कियों की काउंसलिंग कराई है और उन्हें एक जगह पर सुरक्षित रखा है। पुलिस का मानना है कि इस मामले में कई और लोग शामिल हो सकते हैं।

किन्नर को मारी गोली, हालत गंभीर

sex racket in delhi, police found foreign girls

दिल्ली के गाजीपुर स्थित ईडीएम मॉल के पास बुधवार रात आपसी रंजिश में किन्नरों के एक ग्रुप ने किन्नर राशी (24) को कार से अगवा कर गोली मार दी। लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती राशी का हालत गंभीर बनी हुई है। मामला दर्ज कर पुलिस आरोपियों को तलाश रही है।

पुलिस ने बताया कि राशी अन्य किन्नर साथियों के साथ अर्थला, गाजियाबाद में रहती है। उसकी गुरु सिमरन के मुताबिक कुछ दिनों से इलाके के लेकर उसकी किन्नर जरीना से रंजिश चल रही है। सिमरन का आरोप है कि जरीना के ग्रुप में कुछ नकली किन्नर भी हैं, वह राशी का विरोध कर रहे थे।

बुधवार को राशी ईडीएम मॉल में फिल्म देखने आई थी। आरोप है कि रात करीब 10:30 बजे मॉल से बाहर आते ही कार सवार कुछ किन्नरों और युवकों ने राशी को अगवा कर लिया। पेट में एक गोली मारने के बाद उसे पास में झाड़ियों फेंककर बदमाश भाग गए।

12वीं के छात्र की चाकुओं से गोदकर हत्या

sex racket in delhi, police found foreign girls

दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में बुधवार रात 12वीं कक्षा के छात्र की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। उसकी शिनाख्त अमन सिंह (19) के रूप में हुई है। वारदात के समय अमन बाइक से कहीं जा रहा था।

रास्ता रोककर बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को एलबीएस अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। उधर हत्यारों को पकड़ने की मांग करते हुए परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया। पुलिस ने जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ने का आश्वासन देकर परिजनों को शांत कराया।
 
पुलिस के मुताबिक अमन सिंह अपने परिवार के साथ 11 ब्लॉक कल्याणपुरी में रहता था। इसके परिवार में पिता बुट्टा व अन्य सदस्य हैं। अमन पास के सरकारी स्कूल में 12वीं कक्षा का छात्र था। बुधवार रात को अमन अपनी बाइक से किसी काम से बाहर निकला। इस बीच ब्लॉक संख्या दो में उसे कुछ युवकों ने रोक लिया।

बदमाशों ने अमन के पेट जांघ और शरीर के अन्य हिस्सों पर चाकू से वार कर दिया। वारदात के बाद गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस अमन के परिवार से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed