फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Seven boys committed gangrape with two minor girl in faridabad

प्रेमी संग भागी दो किशोरियों को 7 युवकों ने बनाया हवस का शिकार

Mon, 03 Apr 2017 02:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Mon, 03 Apr 2017 02:59 PM IST
विज्ञापन
Seven boys committed gangrape with two minor girl in faridabad
gangrape

प्रेमी के साथ घर में भागी किशोरी और उसकी सहेली को सात युवकों ने हवस का शिकार बना डाला। सामूहिक दुष्कर्म की शिकार किशोरी पुलिस के पास जाने के बजाय प्रेमी के साथ दिल्ली भाग निकली जबकि सहेली भी चुपचाप घर चली गई।

विज्ञापन


किशोरी को ढूंढते हुए पुलिस सहेली के घर पहुंची तो उसने सारी बात बताई। पुलिस ने प्रेमी जोड़े को दिल्ली से ढूंढ निकाला। दोनों लड़कियों की शिकायत पर पोक्सो, सामूहिक दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


पुलिस की चार टीमें अन्य आरोपियों की तलाश कर रही हैं। भूपानी थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी शुक्रवार शाम पड़ोसी युवक के साथ भाग गई थी। किशोरी ने ओल्ड फरीदाबाद थाना क्षेत्र में रहने वाली 15 वर्षीय सहेली को फोन कर शरण मांगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवक के बताए पते पर प्रेमी जोड़े को लेकर सहेली शुक्रवार रात पहुंची

Seven boys committed gangrape with two minor girl in faridabad
gangrape - फोटो : The Sun

सहेली ने एक दोस्त को फोन कर मदद मांगी। दोस्त ने ग्रेटर फरीदाबाद के फज्जूपुर में निर्माणाधीन इमारत में प्रेमी जोड़े को रुकवाने की व्यवस्था करने की बात कही। युवक के बताए पते पर प्रेमी जोड़े को लेकर सहेली शुक्रवार रात पहुंची। आरोप है कि वहां युवक छह अन्य साथियों के साथ पहले से मौजूद था।

आरोप है कि सातों युवकों ने दोनों किशोरियों से दुष्कर्म किया। शनिवार दोपहर करीब बारह बजे आरोपियों ने तीनों को जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। सहेली चुपचाप अपने घर चली गई जबकि किशोरी प्रेमी के साथ छिपने के लिए दिल्ली चली गई।

इस बीच किशोरी को ढूंढने में असफल पिता शनिवार को खेड़ी पुल चौकी पहुंचे। पुलिस तफ्तीश के बाद किशोरी की सहेली के घर पहुुंच गई। पुलिस के सामने सहेली ने सारी आपबीती बता दी।  बाद में पुलिस दिल्ली में छिपे प्रेमी-जोडे़ को भी फरीदाबाद ले आई।

इसके बाद पुलिस ने फज्जूपुर गांव के दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। भूपानी थाना इंचार्ज इंस्पेक्टर महेश ने बताया कि गैंगरेप का केस दर्ज कर मामला महिला पुलिस को सौंप दिया गया है। बाकी आरोपी भी जल्द ही पकड़े जाएंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed