फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   servant become robber for Mother treatment

मां के इलाज के लिए नौकर बना चोर, परम घी के मालिक के घर वारदात

Tue, 21 Jun 2016 01:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 21 Jun 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
servant become robber for Mother treatment
- फोटो : फाइल फोटो

वसंत विहार थाना पुलिस ने परम घी के मालिक के घर हुई चोरी की वारदात को सुलझाने के दावा किया है। उनके नौकर ने ही चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 90 लाख रुपये के गहने और 8500 रुपये नगद बरामद कर लिए हैं। नौकर को मां के इलाज के लिए पैसे की जरूरत थी, इस कारण उसने वारदात को अंजाम दिया था।

विज्ञापन


दक्षिण जिला डीसीपी ईश्वर सिंह के अनुसार वसंत विहार निवासी परम घी के मालिक राजीव की पत्नी नम्रता कुमारी अपनी बेटी के साथ छह जून को यूरोप घूमने गई थी। घर में राजीव उनका बेटा था।
विज्ञापन


नम्रता जब 16 जून को वापस आईं तो पता लगा कि अलमारी व दराज खुली हुई है और करीब 90 लाख रुपये कीमत के हीरे व सोने के गहने और 20 हजार रुपये गायब थे। नम्रता ने इसकी शिकायत वसंत विहार थाना पुलिस को की। सूचना मिलने के बाद एसआई संजीव चौधरी तुरंत मौके पर पहुंचे। जांच में पता लगा कि उन्होंने कुछ दिन पहले नौकर बृजेश को काम पर रखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

वारदात के बाद से बृजेश गायब था

servant become robber for Mother treatment
पु‌लिस - फोटो : अमर उजाला

उसके व्यवहार के चलते उसे नौकरी से निकाल दिया था। उनका दूसरा नौकर बृजमोहन छुट्टी पर जाने वाला था इस कारण बृजेश को फिर से नौकरी पर रख लिया था। वारदात के बाद से बृजेश गायब था।

जांच में ये भी पता लगा कि बृजेश का पुलिस वेरिफिकेशन नहीं करवाया गया था। हालांकि पीड़ित परिवार को आरोपी के बारे में काफी जानकारी थी। उसी आधार पर पुलिस ने बृजेश के गांव मानकपुर, जिला बदायूं, उत्तरप्रदेश में स्थित उसके घर पर दबिश दी, मगर वह वहां नहीं मिला।

वहां पुलिस को ये पता लगा कि बृजेश अपने मामा के घर छिपा हुआ है। पुलिस ने गांव बाबराल, सहसवान उत्तर प्रदेश स्थित उसके मामा के घर पर एक सिपाही को फोन की आईडी वेरिफिकेशन के लिए भेजा। वहां पर बृजेश छिपा हुआ मिल गया। इसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया।

मां के इलाज के लिए पैसे की जरुरत थी

servant become robber for Mother treatment

बृजेश ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि वह वर्ष 2015 में नौकरी की तलाश में दिल्ली आया था और राजीव के घर में बतौर नौकर काम करना शुरू किया। मई, 2016 में उसे नौकरी से निकाल दिया गया था।

इसी दौरान उसकी मां बीमार हो गई थी। उसे मां के इलाज व घर बनाने के लिए पैसे की जरूरत थी। वह दिल्ली वापस आ गया। वह राजीव के पास आ गया और उन्होंने उसे फिर नौकरी पर रख लिया।

इस दौरान मौका लगते ही उसने चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। बृजेश के पिता की मौत हो चुकी है और उसके दो भाई भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed