{"_id":"5831eded4f1c1bbf04b39e58","slug":"senior-citizen-thrown-from-auto","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूटपाट के बाद बुजुर्ग को चलते ऑटो से फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूटपाट के बाद बुजुर्ग को चलते ऑटो से फेंका
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 22 Nov 2016 05:21 PM IST
सार
आनंद विहार इलाके में हुई वारदात
दयानंद विहार में अपने वकील से मिलने आए थे पीड़ित
वारदात तीन दिन अस्पताल में रहने के बाद पीड़ित के बयान के बाद मामला दर्ज
विज्ञापन
लूट
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आनंद विहार इलाके में अपने वकील से मिलने आए 76 साल के बुजुर्ग को बदमाशों ने ऑटो में बिठाकर लूट लिया। वारदात के बाद आरोपी पीड़ित रमेश चंद कपूर को गांधी नगर इलाके में चलते ऑटो से फेंककर फरार हो गए।
विज्ञापन
बुजुर्ग किसी तरह अपने घर पहुंचे, जहां उनकी तबीयत बिगड़ गई। तीन दिन अस्पताल में रहने के बाद रमेश ने पुलिस को अपना दर्ज कराया। अब पुलिस ने लूटपाट की धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक पीड़ित कारोबारी रमेश चंद कपूर परिवार के साथ मेन रोड, मलका गंज में रहते हैं। बुधवार को रमेश अपने वकील से मिलने के लिए दयानंद विहार गए थे। वहां से देर रात को वह वेलकम मेट्रो स्टेशन जाने के लिए ऑटो देखने लगे।
विज्ञापन
इस बीच एक ऑटो उनके पास आकर रुका। उसमें कुछ युवक पहले से बैठे हुए थे। ऑटो चालक के वेलकम जाने की बात करने पर रमेश उसके साथ ऑटो में बैठ गए। कुछ दूर जाते ही ऑटो में बैठे युवकों ने ऑटो का पर्दा डाल दिया।
बाद में एक युवक ने बुजुर्ग का गला पकड़कर उन्हें धमकाना शुरू कर दिया। इसी दौरान चालक ने तेज संगीत चला दिया। रमेश से उनका कैश, मोबाइल फोन व अन्य सामान लूट लिया। बाद में आरोपी रमेश को चलते ऑटो से गांधी नगर इलाके में फेंककर फरार हो गए।
हादसे में रमेश को गंभीर चोट लगी। वह दूसरा ऑटो लेकर किसी तरह अपने घर पहुंचे। बेटे रोहित ने पिता को बाड़ा हिंदूराव अस्पताल में भर्ती कराया। शनिवार को पीड़ित ने पुलिस को बयान दिया। उसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।