फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Selling of middle-aged mother of the minor girl got married

मां ने नाबालिग लड़की को बेच अधेड़ से करवाई शादी, बेटी ने जान पर खेलकर बचाई जिदंगी

Sat, 02 Jul 2016 09:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 02 Jul 2016 09:11 PM IST
विज्ञापन
Selling of middle-aged mother of the minor girl got married
अधेड़ से करवाई शादी - फोटो : Demo Pic

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर निवासी एक नाबालिग (17) अपने छोटे भाई के इलाज के लिए पैसे कमाने की चाह में दिल्ली पहुंची लेकिन यहां देह व्यापार में धकेल दी गयी। देह व्यापार के बाद आरोपियों ने उसकी शादी एक अधेड़ से करवा दी।

विज्ञापन


जिस महिला ने नाबालिग को देह व्यापार में धकेला और जबरदस्ती शादी करवायी, उसी की बेटी ने अपनी जान पर खेलकर नाबालिग को आजाद करवाते हुए अपनी मां समेत उसके साथियों को जेल तक पहुंचाया। 
विज्ञापन


दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के मुताबिक, एक निजी संस्था के साथ आरोपी महिला की बेटी इस नाबालिग को लेकर आयोग मुख्यालय पहुंची और मदद की गुहार लगायी। आयोग की टीम के साथ नाबालिग मौजपुर थाने पहुंची और शिकायत दर्ज करवायी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला व उसके साथियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मां की पोल खोलकर कराया नाबालिग को आजाद

Selling of middle-aged mother of the minor girl got married
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक चित्र

आयोग को नाबालिग ने बताया कि वह नौकरी के लिए दिल्ली पहुंची लेकिन रेलवे स्टेशन पर आरोपी महिला उसे मिली और नौकरी दिलाने के बहाने मौजपुर ले गयी। 

वहां उसे जबरदस्ती देह व्यापार करवाया गया। उसके बाद उसे चांदनी चौक में एक अधेड़ से पैसे लेकर शादी कर दी। वहीं, आरोपी महिला की बेटी ने बताया कि उसकी मां लड़कियों से देह व्यापार करवाती है। 

इस बात की जानकारी मिलने के बाद वह नाबालिग को बचाने के लिए एक निजी संस्था की मदद से चांदनी चौक पहुंची। यहां से नाबालिग को आजाद करवाकर दिल्ली महिला आयोग पहुंचाया। 

आरोपी महिला की बेटी का कहना है कि उसकी मां ने गलत काम किया। इसी के चलते उसने अपनी मां के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाते हुए नाबालिग को आजाद करवाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed