{"_id":"3a24aa715bf2eda7e2c38d7183b18e44","slug":"seepimti-case-examined-by-the-principal-secretary-it","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीपीएमटी प्रकरण की प्रमुख सचिव आईटी ने की जांच","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीपीएमटी प्रकरण की प्रमुख सचिव आईटी ने की जांच
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 03 Jul 2014 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केजीएमयू की ओर से आयोजित यूपी कंबाइंड प्री-मेडिकल टेस्ट (सीपीएमटी) पेपर रद्द होने के मामले की जांच में तेजी आ गई है। सीपीएमटी पेपर रद्द होने की जांच के लिए प्रमुख सचिव आईटी जीवेश नंदन गाजियाबाद पहुंचे।
विज्ञापन
उनके साथ आए डायरेक्टर स्वास्थ्य ने सीपीएमटी परीक्षा में लगे प्रशासनिक अधिकारी, नोडल अफसरों और बैंक के अधिकारियों से पूछताछ की।
साहिबाबाद स्थित आवास विकास के गेस्ट हाउस में रुके प्रमुख सचिव आईटी जीवेश नंदन से मिलने सीडीओ विनोद यदुवंशी, तहसीलदार हनोमान प्रसाद मौर्य सहित अन्य अधिकारी पहुंचे।
विज्ञापन
उनके साथ नोडल अफसर और नवयुग मार्केट स्थित इलाहाबाद और एसबीआई बैंक की शाखा के अधिकारियों को भी तलब किया गया। सभी अधिकारियों से सीपीएमटी परीक्षा का पेपर रद्द होने का पूरा घटनाक्रम जाना गया।
विज्ञापन
डीएम विमल कुमार शर्मा ने बताया कि सीपीएमटी प्रकरण की जांच केलिए प्रमुख सचिव आईटी पहुंचे। कलेक्ट्रेट में व्यस्तता के चलते परीक्षा के संचालन में शामिल सीडीओ, तहसीलदार सहित अन्य अधिकारियों को भेजा गया। मामले की जांच रिपोर्ट जल्द शासन को भेजी जाएगी।