फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Scrap merchant's son kidnapped, the son of a railway official in custody.

स्क्रैप व्यापारी का बेटा अगवा, रेलवे अफसर का बेटा हिरासत में

Mon, 01 Jun 2015 01:11 AM IST
अमर उजाला, मुरादनगर
अमर उजाला, मुरादनगर Updated Mon, 01 Jun 2015 01:11 AM IST
विज्ञापन
Scrap merchant's son kidnapped, the son of a railway official in custody.

मुरादनगर के आदर्श कालोनी निवासी स्क्रैप व्यापारी मीनू मलिक के बेटे आमिर का अपहरण कर लिया गया। शनिवार सुबह 11 बजे वह हाईस्कूल में पास होने की खुशी में टीचर को मिठाई देने घर से लग्जरी कार लेकर निकला था।

विज्ञापन


उसकी कार मोदीनगर पुलिस को काजमपुर गेट के पास लावारिस मिली, जिसमें आठ नंबर की हवाई चप्पलें बरामद हुई हैं। कई थानों की पुलिस तलाश में जुटी हैं। उधर, देर रात एसओजी ने रेलवे के अफसर के बेटे को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


मीनू मलिक के परिवार में पत्नी शबनम, तीन बेटे वसीम, सलमान, आमिर और बेटी रुबीना हैं। आमिर (16) ने इसी वर्ष दुहाई स्थित ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल से 72 फीसदी अंकों के साथ दसवीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीनू ने बताया कि शनिवार सुबह 11 बजे आमिर बंसंतपुर सैंथली गांव में टीचर को मिठाई देने गया था। दोपहर करीब 1:30 बजे उन्होंने फोन करके आमिर की लोकेशन पूछी तो उसने बताया वह रेलवे रोड पर है।

इसके बाद आमिर का मोबाइल बंद हो गया। देर शाम तक घर नहीं पहुंचने और मोबाइल बंद आने पर परिजनों ने तलाश शुरू की।

रात करीब 10 बजे पुलिस को सूचना दी। स्क्रैप व्यापारी की राजनीतिक पकड़ होने के कारण  पुलिस में हड़कंप मच गया। मीनू मलिक की ओर से मोदीनगर कोतवाली में छात्र के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

रसूख तो नहीं अपहरण की वजह
स्क्रैप व्यापारी के दूसरे नंबर के बेटे सलमान का निकाह एक महीने पहले बुढ़ाना में हुआ था। बताया गया है कि निकाह में 40 लाख नगद, लग्जरी कार समेत काफी दहेज मिला था।

कालोनी में यह निकाह चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस का मानना है कि मीनू की हैसियत देखते हुए भी छात्र का अपहरण किया जा सकता है।

8 नंबर की चप्पलें ही पहुंचाएंगी आरोपी तक
इंस्पेक्टर दीपक शर्मा ने बताया कि कार में आठ नंबर की हवाई चप्पलें मिली हैं, जो छात्र की नहीं हैं। प्रतीत होता है कि कार में छात्र के अलावा कोई और भी था। कार लॉक थी। दूसरी चाभी से उसका लॉक खोला।

सूत्रों ने बताया कि आमिर की तलाश में जुटी पुलिस हिरासत में लिए हर युवक को कार से बरामद हुई चप्पल पहनाकर देख रही है। आमिर के गायब होने के मामले में जिस युवक के पैरो में चप्पल आएगी वही आमिर तक पुलिस को पहुंचाएगा।

कोट मोहल्ले में निकली आखिरी लोकेशन
पुलिस सूत्रों की मानें तो छात्र के मोबाइल की आखिरी लोकेशन मुरादनगर थाना क्षेत्र के कोट मोहल्ले की निकली है और इसके बाद उसका मोबाइल फोन बंद है। इसके चलते पुलिस छात्र के फ्रेंड सर्किल पर भी शक के चलते निगाह रखे हुए है।

दबिश देने गई एसओजी पर भीड़ ने किया हमला
आमिर अपहरण के मामले में चार थानों के अलावा जांच कर रही मोदीनगर एसओजी को एक युवक को हिरासत में लेना भारी पड़ा।

मोदीनगर कोतवाली की एसओजी ने मुरादनगर की रेलवे कालोनी में रहने वाले रेलवे के एक सीनियर आफिसर के घर पर रविवार रात करीब दस बजे सादा लिबास में दबिश दी और परिजनों ने बदमाश बताते हुए शोर मचा दिया।


इसके चलते कालोनी वासियों ने पुलिस पर हमला बोल दिया। किसी तरह एसओजी रेलवे के सीनियर आफिसर के बेटे को हिरासत में लेकर मुरादनगर थाने लाने में कामयाब हो सकी।

एसओजी प्रभारी एसएसआई विनोद पांडेय का कहना है कि लापता दसवीं के छात्र आमिर के गायब होने का राज मुरादनगर में छिपा नजर आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed