फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   School going girls Ola cabs drivers pulled into the car, the two sisters showed such bravery

पढ़िए, ओला कैब चालकों की वो हरकत जिसके बाद वे छिपाने लगे अपना मुंह

Sat, 11 Feb 2017 11:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली।
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली। Updated Sat, 11 Feb 2017 11:26 AM IST
विज्ञापन
School going girls Ola cabs drivers pulled into the car, the two sisters showed such bravery
मुंह छिपाते ओला कैब चालक। - फोटो : अमर उजाला
पांडव नगर में दो सगी बहनों ने बहादुरी दिखाते हुए छेड़छाड़ करने वाले दो ओला कैब चालकों को गिरफ्तार करवाया है। दोनों चालकों पर आरोप है कि वह बच्चियों के साथ छेड़छाड़ करते थे और बृहस्पतिवार को दोनों को खींचकर कार में बैठाने की कोशिश कर रहे थे। शोर मचाने पर लोगों ने आरोपियों को दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार दोनों बहनें पांडव नगर इलाके में रहती हैं। बड़ी बहन पांचवीं कक्षा और छोटी चौथी कक्षा में पढ़ती है। बृहस्पतिवार को दोनों बहनें स्कूल से घर जा रही थीं।
विज्ञापन


इसी दौरान कैब में मौजूद दो लोगों ने उन्हें पकड़कर कार में खींचने की कोशिश की। उनकी इस हरकत पर दोनों लडकियां शोर मचाने लगी और लोगों से मदद की गुहार लगाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

लोगों ने कर दी ओला कैब चालकों की धुनाई

School going girls Ola cabs drivers pulled into the car, the two sisters showed such bravery
ola cab - फोटो : अमर उजाला
शोर सुनकर वहां मौजूद लोगों ने दोनों आरोपियों को दबोच कर उनकी धुनाई कर दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

आरोपियों की पहचान पांडव नगर निवासी प्रवीण और धीरज के रूप में हुई। दोनों कैब चालक हैं। बच्चियों ने पुलिस को बताया कि दोनों आरोपी एक सप्ताह से उनका पीछा कर रहे थे और उनके साथ छेड़छाड़ करते थे। साथ ही किसी को नहीं बताने की धमकी भी देते थे।

बृहस्पतिवार को दोनों ने उन्हें कार में खींचने की कोशिश की। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि कैब चालकों ने आरोप को निराधार बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed